खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म दिलवाला 2 जून को होगी रिलीज़

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

काफी समय के इंतजार के बाद खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म दिलवाला प्रदर्शित की जा रही है। इस फिल्म में खेसारी के साथ अभिनेत्री अक्षरा सिंह काफी समय के बाद बड़े परदे पर नजर आएगी।

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म दिलवाला 2 जून से बिहार में प्रदर्शित की जा रही है, भोजपुरी फिल्म दिलवाला के साथ-साथ बिहार में अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म तबादला भी रिलीज़ की जा रही है जिसमे पवन सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएँगे। अक्षरा सिंह की दो फिल्म एक साथ रिलीज़ हो रही है जिसमे एक फिल्म में उनके हीरो है खेसारी लाल यादव और दूसरे फिल्म में पवन सिंह।

इन दिनों खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और अक्षरा सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद मचा हुआ है और इसी बीच इन तीनो की फिल्म एक साथ बिहार में रिलीज़ हो रही है, बात करे भोजपुरी फिल्म दिलवाला की तो इस फिल्म के गाने और ट्रेलर ने यूट्यूब पर काफी धमाल मचाया है , इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के साथ किरण यादव, शिखा चितांबरे, प्रिया सिंह, संजय पाण्डेय की प्रमुख भूमिका में है।

इस फिल्म के गीत लिखें हैं प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती व आजाद सिंह ने वही मधुर संगीत हैं धुंघरू का। फिल्म के छायंकन प्रमोद पाण्डेय, संकलक संतोष छावड़े, एक्शन अंदलीब पठान, नृत्य कानू मुखर्जी, व प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

आपन राय जरूर दीं