नंबर वन बनी अभिनेत्री अक्षरा सिंह

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

मृगनयनी अभिनेत्री अक्षरा सिंह कई सफल फिल्मों के जरिये सिनेप्रेमियों की पहली पसंद बनी हुई हैं, वहीं गायिकी में भी नम्बर वन बन गई हैं। जी हाँ, भोजपुरी सिनेमा की आईकॉन व भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं, सबमें वे अपनी अभिनय और नृत्य कला से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ चुकी हैं। साथ ही साथ गायिकी में भी उन्होंने अलग मुकाम हासिल कर ली हैं।

पिछले साल अक्टूबर 2016 अक्षरा सिंह द्वारा गाया हुआ पवन सिंह के भजन बजाके पहला देवी गीत मात्र 11 महीने में ही यू ट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज पार कर लिया है। यह रिकॉर्ड अब तक भोजपुरी की किसी भी गायिका ने नहीं छुआ है। इस गीत को लिखा है मनोज मतलबी ने और संगीत दिया है मधुकर आनंद व छोटेबाबा ने। इस साल भी अक्षरा सिंह का गाया हुआ देवी गीत संगीतप्रेमियों को बहुत पसंद आ रहा है। जल्द ही उनकी आवाज़ फिल्म के गीतों में भी सुनने को मिलेगा।

विदित हो कि अक्षरा सिंह की पावर स्टार पवन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म सईंया सुपरस्टार दशहरा पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब आने वाली है। इस फिल्म के निर्माता प्रेम राय है तथा निर्देशक अजय कुमार गुप्ता है।

देखियें:

आपन राय जरूर दीं