अक्षरा सिंह ने एक साथ 21 गाने गा कर भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में रिकॉर्ड बनाया

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

अक्षरा सिंह अपने फन की कितनी माहिर हैं। इसका अंदाजा इस बात से ही लगता है कि वो जो कुछ भी करती हैं, वो सुपर हिट हो जाता है। सिनेमा में अभिनय का तो उनका कोई जवाब ही नहीं है। लेकिन इन दिनों उन पर जो सिंगिंग की खुमारी चढ़ी है, उसका जलवा भी खूब देखने को मिल रहा है।

भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री : अक्षरा सिंह
भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री : अक्षरा सिंह

अभी हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक साथ 21 गाने गा कर एक नया और अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। इनमें कुछ गाने यू-ट्यूब पर रिलीज हो चुके हैं, तो कुछ रिलीज को तैयार हैं। भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में ये अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है। इसके जरिये अक्षरा ने इंडस्‍ट्री के मेल सुपर स्‍टार को भी पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, अक्षरा इन दिनों स्‍टेज शोज की सोलो क्‍वीन भी बन चुकी हैं, क्‍योंकि लोगों के बीच उनकी डिमांड खूब है।

भोजपुरी सिनेमा के ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें

अक्षरा सिंह की इस साल कोई फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर नहीं दिखी है, लेकिन कई फिल्‍म भी बन कर तैयार है। और अब बैक टू बैक सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनकी कई फिल्‍में लाइन भी हैं, जिसमें अक्षरा का अलग – अलग रूप देखने को मिलेगा। वहीं, अक्षरा सिंह इन दिनों लखनऊ में फिल्‍म लैला मजनू की शूटिंग कर रही हैं।

फिल्‍म कुली नं.1 का पोस्टर दर्शाता है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री कि अनुभवहीनता

वैसे आपको बता दें कि अक्षरा जल्‍द ही एक और बड़ी धमाका करने वाली हैं। वे एक बड़े बजट की फिल्‍म में नजर आयेंगी, जिसका नाम अभी आउट नहीं किया गया है। लेकिन अक्षरा सिंह के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया कि अक्षरा उस फिल्‍म के लिए काफी उत्‍साहित हैं। और साल 2019 में अक्षरा अपने फैंस और भोजपुरी ऑडियंस को सरप्राइज करती रहेंगी।

लैला मजनू बने प्रदीप पांडे और अक्षरा सिंह

ध्यान दीं: भोजपुरी कथा कहानी, कविता आ साहित्य पढ़े खातिर जोगीरा के फेसबुक पेज के लाइक करीं

आपन राय जरूर दीं