फ़िल्म लागल रहा बतासा का फर्स्ट लुक जारी

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सिने जगत में कॉरपोरेट के अभाव को पूर्ण कर रही वी क्लासिक मूवीज प्रोडक्शन ने एक नया आगाज किया है, जिससे भोजपुरी फिल्मों के निर्माण में काफी बदलाव आना लाजमी है। इसकी शुरुआत बतासा चाचा मनोज टाईगर (Manoj tiger), यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे (Amrapali dubey) और अविनाश दूबे के लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) लागल रहा बतासा से हो गई है।

लागल रहा बतासा का फर्स्ट लुक जारी किया गया है, जोकि लांच होते ही सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। पोस्टर में भोजपुरिया माटी की महक, खेत-खलिहान की खुशबू मन मोह रही है। सरसो के पीले पीले पुष्पों से आच्छादित सिवान में मनोज टाईगर और आम्रपाली का प्रेममय क्रीड़ा बहुत ही लुभावन लग रहा है।

ये भी पढ़ें: पवन सिंह की आने वाली फिल्म बॉस की शूटिंग वाराणसी में शुरू

फिल्म में यह अनोखी जोड़ी दर्शकों को खूब आनंदित करने वाली है। दर्शकों के लिए यह जोड़ी एक सरप्राइज पैक्ड है। यह फिल्म 26 जनवरी 2019 गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म के निर्माता संजीव कुशवाहा हैं।

लागल रहा बतासा का फर्स्ट लुक
लागल रहा बतासा का फर्स्ट लुक

उनकी पहल है भोजपुरी सिनेमा को साफ सुथरी मनोरंजक फिल्म देना, ताकि पूरे परिवार के साथ फिल्म दे सकें साथ ही भोजपुरी फिल्मों से दूर हो रहे समृद्धि दर्शक वापस सिनेमाहाल में आकर फिल्म देखें। तकनीकी रूप से मजबूत निर्देशन की बागडोर संभाला निर्देशक आलोक सिंह विसेन। लेखक खुद मनोज टाइगर ही हैं।
गीतकार प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह तथा संगीतकार ओम झा हैं। छायांकन फिरोज खान, कला विजय दास का है।

फ़िल्म लागल रहा बतासा के मुख्य कलाकार

मनोज टाईगर, आम्रपाली दूबे, अविनाश दूबे, संजय पाण्डेय, प्रकाश जैस, संतोष श्रीवास्तव, के के गोस्वामी, आनंद मोहन, महेश आचार्य, धामा वर्मा, विनोद मिश्रा, दिलीप पाण्डेय, लल्लन सिंह, सोनू पांडेय तथा संभावना सेठ एवं सुशील सिंह हैं।

आपन राय जरूर दीं