अनिल कुशवाहा लेकर आ रहे है कच्चे धागे

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

अनिल एंड अनिल फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बेनर तले बनी भोजपुरी फिल्म कच्चे धागे लेकर आ रहे है निर्माता अनिल कुशवाहा। अनिल कुशवाहा की अभी तक दो फिल्म प्रदर्शित हो चुकी है। पहली “आव ना ओढा दी ओढनिया ए राजाजी” एवं दूसरी फिल्म “लहू के दो रंग” दोनों ही फिल्म पूरी भारत में अच्छा व्यवसाय किया था। कच्चे धागे इनके प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म है। इन तीनो फिल्म का निर्देशन प्रेमी युवाओ के चर्चित निर्देशक मंजुल ठाकुर ने किया है। जिन्हों ने कई बड़ी हिंदी फिल्मो का सह्निर्देशन किया है। एवं कई बड़ी निर्देशकों के साथ काम किया है। कच्चे धागे इसी साल प्रदर्शित होगी। जिसके गाने काफी कर्णप्रिय और मनोरंजन से भरपूर है।

इस फिल्म में मुख्या कलाकार आज के भोजपुरी फिल्म वितरको के चहिते खेसारी लाल यादव है। जिनकी भोजपुरी में दो दर्जन से भी ज्यादा फिल्मे प्रदर्शित हो चुकी है। निर्माता अनिल कुशवाहा ने बताया की खेसारी लाल यादव गायक और अभिनेता के आलावा एक अच्छे इन्सान भी है। जो बुरा वक्त आने पर निर्माता को भरपूर सहयोग देते है। साथ ही साथ वे फिल्म से जुड़े सारे टेक्नीशियन और कलाकारों को बहुत प्यार करते है। इस फिल्म में एक्शन कोमेडी एवं रोमांस को गुजरात के राजपीपला सहर में बहुत ही खुबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है।

निर्माता अनिल कुशवाहा, निर्देशक मंजुल ठाकुर, लेखक मनोज कुशवाहा, संगीत- अविनाश झा, फाइट- हीरा यादव, डांस- राम्देवन, अन्थोनी, राजीव दिनकर, गीतकार- प्यारे लाल यादव, कृष्णा बेदर्दी, आजाद सिंह, डी ओ पि- फ़िरोज़ खान एवं पि आर ओ संजय भूषण पटियाला।

अनिल कुशवाहा फिल्म कच्चे धागे के मुख्य कलाकार

मुख्या कलाकार- खेसारी लाल यादव, स्मृति सिन्हा, संजय पाण्डेय, रत्नेश बरनवाल, गोपाल राय, किरण यादव, अभय गुप्ता, राजीव दिनकर, प्रेम दुबे, अंजनी श्रीवास्तव, मनोज सिंह टाइगर, प्रेम दुबे, सीमा सिंह और ग्लोरी है।

देखियें:

आपन राय जरूर दीं