अभिनेत्री अंजना सिंह अपने फैन्स हुई रूबरू

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह ने अपनी भोजपुरी फिल्म जिगर के सेट पर अपने दर्शको और फैन्स के साथ रूबरू हुई फेसबुक लाइव से, जिसे उनके फैन्स देखा लाइक किया और अपना कमेन्ट भी दिया।

गुजरात के भुज में पूर्वांचल टाकीज की फिल्म जिगर की शूटिंग कर रही अंजना सिंह लंच टाइम में फेसबुक पर लाइव आयी। लाइव आने का उद्देश्य 14 फरवरी को क़तर की राजधानी दोहा में आयोजित एक शो की जानकारी अपने दोहा के फैन्स को देना था। इस शो में भोजपुरी की सबसे लोकप्रिय जोड़ी जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ अंजना सिंह भी हिस्सा ले रही है। 20 मिनट तक फेसबुक पर लाइव रही अंजना सिंह के उस वीडियो को अभी तक 15 लाख से भी अधिक लोगो ने देखा है। वीडियो को एक लाख 5 हजार लोगो ने लाइक किया है जबकि कमेंट करने वालो की तादात हजारो में है।

यही नहीं दस हजार से भी अधिक दर्शको ने इसे शेयर भी किया है। इस वीडियो में अंजना सिंह के अलावा जुबली स्टार निरहुआ, खलनायक सुशील सिंह, निर्माता विकास कुमार, निर्देशक प्रेमांशु सिंह और अन्य कलाकारो ने भी आम दर्शको से सीधा संवाद स्थापित किया।

आपन राय जरूर दीं