‘अंखियां जब से लड़ल’ संगीतमय रोमांटिक फिल्म है

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

हैवन इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म “अंखियां जब से लड़ल” का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों मुंबई के आई फोकस स्टूडियो में जोरों से चल रहा है। फिल्म के निर्माता राधे श्याम भगत एवं पुनीता देवी तथा लेखक-निर्देशक अमिताभ कुमार हैं। इस फिल्म के संगीतकार करन वाही, गीतकार अमिताभ कुमार, कोरियोग्राफर महेश आचार्या एवं विशाल तथा कैमरामैन जान बगोडि़या हैं।

फिल्म के प्रमुख कलाकारों में संजीव (डब्लू), प्रिया शर्मा, बिपिन सिंह, आशुतोष तिवारी, सुशील सिंह ‘शम्मी’, नितेश सिन्हा, सोनम तिवारी, अभिलाषा, पवन कुमार, धर्मेन्द्र त्रिपाठी,अनिल नयनन व अन्य हैं।

इस फिल्म के बारे में लेखक-निर्देशक अमिताभ कुमार ने बताया कि यह फिल्म पूरी तरह से संगीतमय रोमांटिक फिल्म है, जिसमें एक्शन और कॉमेडी का भी समावेश है।

म्यूजिक एलबम की दुनिया में तहलका मचा चुके अमिताभ कुमार की बतौर निर्देशक ‘अंखियां जब से लड़ल’ पहली फिल्म है।

‘अंखियां जब से लड़ल’ संगीतमय रोमांटिक फिल्म है

आपन राय जरूर दीं