अरविन्द अकेला ’कल्लू’ का काँवर एल्बम ’सुपरस्टार कांवरिया’ रिलीज

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

युवा दिलों की धड़कन लोकप्रिय गायक व भोजपुरी सिनेमा के युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू का नया काँवर एल्बम ’सुपरस्टार कांवरिया’ का ऑडियो वीडियो वेव म्यूजिक कम्पनी ने रिलीज किया है। हर वर्ष की भाँति इस साल भी ’कल्लू’ भोलेबाबा के भक्तों व अपने फैंस के लिए सावन की फुहार के साथ बोल बम काँवरिया भजन का अल्बम ’सुपरस्टार कांवरिया’ लेकर आये हैं। इस अल्बम के जरिये शिव भोलेबाबा के भक्तों के बीच भक्ति धारा का प्रवाह किया गया है।

कल्लू के इस काँवर अल्बम के सभी काँवर भजन को बहुत पसंद किया जा रहा है। सभी भजन को मधुर स्वर अरविन्द अकेला कल्लू व रेखा रागिनी ने दिया है। गीतकार आर आर पंकज, श्याम देहाती, अमित पाण्डेय, मुन्ना मोहित के लिखे गीतों को संगीतबद्ध राजुल चैधरी व आर एस राजन ने। कुशल निर्देशन किया है सुलझे हुए निर्देशक चुनमुन चैबे ने। परिकल्पना अरविन्द कुमार मिश्रा ने किया है।

आपन राय जरूर दीं