अरविन्द अकेला कल्लू का नया लुक

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

युवा दिलों की धड़कन व भोजपुरी सिनेमा के चाॅकलेटी सिनेस्टार अरविन्द अकेला कल्लू का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इनका यह लुक काफी लोक लुभावन है। जिस पर कल्लू के प्रशंसकों के काफी लाईक व काॅमेन्ट मिल रहे हैं। यह नया लुक इनकी आगामी फिल्म ‘तुम्हारे प्यार की कसम’ का है। राम इंटरटेन्मेंट तथा इनफिनिटी इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता राम अवध प्रजापति व राज चोपड़ा हैं। फिल्म की निर्मात्री फारिया शाद हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं कई निर्देशक शाद कुमार। मुख्य भूमिका में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ इस फिल्म में कुणाल सिंह, मोनालिसा, साहिल खान, ईनुश्री, अमरीश सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, माया यादव, सीमा सिंह, अभिलाषा प्रसाद, सी पी भट्ट, करन पाण्डेय, अमित शुक्ला, मेहनाज श्रॉफ, के के गोस्वामी, उमाकान्त और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।

आपन राय जरूर दीं