अरविन्द अकेला कल्लू भोजपुरी फिल्म रंग की शूटिंग में व्यस्त

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सिनेजगत के सिनेस्टार अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ आज हर सिनेप्रेमियों के चहेते बन गये हैं। युवा ही नहीं हर उम्र के दर्शक इस चाॅकलेटी स्टार के अभिनय के कायल सभी हैं। युवाओं के बीच इनका जबरदस्त क्रेज है। युवावर्ग के दर्शक इनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते है। ऐसे दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है। जी हां, इनके मनोरंजन के लिए अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ लेकर आ रहे है अपनी आगामी भोजपुरी फिल्म रंग। डीजे मूवी इंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म रंग की शुटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुम्बई में जोर शोर से की जा रही है। इस फिल्म के निर्माता दीपक जैन तथा निर्देशक बाली हैं। बाली इस फिल्म के नृत्य निर्देशक भी हैं। फिल्म के लेखक सुरेन्द्र मिश्रा, संगीतकार मधुकर आनंद हैं। छायांकन जगविंदर सिंह, मारधाड़ हीरा यादव का है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में अरविन्द अकेला ‘कल्लू’, रितिका, संजय पाण्डेय, उमेश सिंह, संजय वर्मा, गोपाल राय, जमील खान, पलक तिवारी, गौरी शंकर, सोनिया मिश्रा, प्रिया पाण्डेय, पूनम गुप्ता, श्रद्धा नवल व डांसिंग स्टार सीमा सिंह की मौजूदगी है।

गौरतलब है कि अरविन्द अकेला कल्लू ने बालजीत सिंह निर्देशित फिल्म त्रिशूल की शूटिंग पूरी करने के बाद फिल्म निर्देशक अरविन्द चैबे की होम प्रोडक्शन फिल्म त्रिदेव की शूटिंग अभी हाल ही में पूरी किये हैं।

आपन राय जरूर दीं