यश कुमार की भोजपुरी फिल्‍म मेरी बिटिया की शूटिंग शुरू

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

सिनेस्टार यश कुमार की संवेदनशील भोजपुरी फिल्‍म मेरी बिटिया की शूटिंग इन दिनों जोर शोर से की जा रही है। तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म मेरी बिटिया की शूटिंग गुजरात के संजान में स्थित वृंदावन वाटिका स्टूडियो में भव्य पैमाने पर शुरू कर दी गई है।

पिता-पुत्री की संवेदनशील व मर्मस्पर्शी रिश्तों को दिल की गहराइयों तक छू लेने वाली कहानी को प्रस्तुत करने वाली इस फ़िल्म के निर्माता दीपक शाह हैं। निर्देशन की बागडोर संभाला है निर्देशक सुजीत वर्मा ने, जिन्होंने सौ से अधिक फिल्मों में बतौर सह निर्देशक कार्य कर चुके हैं। यह उनकी पहली स्वतंत्र निर्देशन फिल्म है।

ये भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्म ई हमार प्रेम लगन की शूटिंग शुरू

कहानी यश कुमार व एस के चौहान की है। स्क्रीनप्ले व डायलॉग एस के चौहान ने लिखा है। संगीतकार धनंजय मिश्रा, अविनाश झा घुंघरू हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कविजी, आजाद सिंह व मुन्ना दूबे हैं। छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य कानू मुखर्जी, राम देवन, मारधाड़ दिलीप यादव, कला अंजनी तिवारी का है। कार्यकारी निर्माता मोनू उपाध्याय हैं।

भोजपुरी फिल्म मेरी बिटिया के मुख्य कलाकार यश कुमार, संगीता तिवारी, प्रीति सिंह, उधारी बाबू, बृजेश त्रिपाठी, अनूप अरोरा, अमित शुक्ला, वर्षा तिवारी, बेबी अदिति मिश्रा, बेबी मन्नत शर्मा, दिव्या शर्मा, नौशाद शेख, उपेंद्र गुप्ता मिंटू, मनोज मोहानी तथा राधे कुमार हैं। मेहमान भूमिका में अंजना सिंह हैं।

ध्यान दीं: भोजपुरी सिनेमा के टटका खबर खातिर जोगीरा के फेसबुक पेज के लाइक करीं।

आपन राय जरूर दीं