रिया सिंह की चरणों की सौगन्ध

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

चन्चल शोख हसीना, मन मोहक अदा वाली अदाकारा “रिया सिंह” जल्द ही सिनेमा के रुपहले परदे के माध्यम से सिनेप्रेमियों का मन मोहने वाली हैं। जी हाँ,पूर्वा प्रोडक्शन की निर्माणाधीन फिल्म “चरणों के सौगंध” में रिया सिंह अपनी मोहक मुस्कान व चंचल अदा के साथ तेज तर्रार चोरनी की भूमिका निभा रही हैं। जिसके निर्माता- सूर्यकान्त एवं निर्देशक- बाली जी हैं। केन्द्रीय भूमिका निभा रही रिया सिंह का साथ दे रहे हैं खेसारी लाल यादव, विशाल तिवारी, शुभी शर्मा, काजल राघवानी, सी पी भट्ट, बिपिन सिंह, रंजीत सिंह, सिराज भगत, परितोष कुमार तथा सोनू झा।

ज्ञात हो कि रिया सिंह उत्तर प्रदेश के लंका, बनारस में पली बढ़ी हैं तथा असम में इनकी शिक्षा दीक्षा पूरीहुई है। स्कूल के जमाने में ही इन्होने अभिनय और नृत्य में महारत हासिल क्र ली थी। यही वजह है कि रिया सिंह अब सिने जगत के साथ ही सिनेमा प्रेमियों के दिलो दिमाग में भी घर बनाने वाली हैं। इनके सशक्त अभिनय से सजी शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली फिल्में चरणों की सौगंध के अलावा जीजाजी की जय हो एवं गंगा पुत्र है।

आपन राय जरूर दीं