बिहार भोजपुरी अकादमी द्वारा वैष्णवी सम्मानित

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

अभिनेत्री वैष्णवी का प्रयास रंग लाया और वैष्णवी द्वारा भेट कि गयी भिखारी ठाकुर कि प्रतिमा अकादमी के कार्यालय मे स्थापित कर बिहार भोजपुरी अकादमी द्वारा भिखारी ठाकुर कि 126 वीं जयंती मनाई गयी। लम्बे समय से फ़िल्म अभिनेत्री वैष्णवी राजधानी में भिखारी ठाकुर कि प्रतिमा स्थापित करवाने के लिए प्रयासरत थी।

पटना के प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित जयंती समारोह का उदघाटन करने के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री पी के शाही, भोजपुरी के अध्यक्ष चंद्रभूषण राय तथा मौरिशश के पूर्व मंत्री जगदीश गोवर्धन द्वारा भोजपुरी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु फ़िल्म अभिनेत्री वैष्णवी को भोजपुरी अकादमी द्वारा अंगवस्त्र और प्रतिक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भोजपुरी अकादमी के अध्यक्ष चंद्रभूषण राय ने कहा कि भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की 127वीं जयंती के पूर्व राजधानी पटना के किसी मुख्या चौराहे पर भिखारी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा लगाईं जायेगी तथा जयंती समारोह और भी भव्य रूप से आयोजित होगा।

देखियें: