भोजपुरी चैनल महुआ प्‍लस लेकर आ रहा है ढ़ेर सारा मनोरंजन

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भौजी नं वन,सुरवीर जैसे उम्‍दा टीवी शो के जरिए काफी कम समय में भोजपुरिया दर्शकों के दिलो में अपनी खास जगह बनाने वाली भोजपुरी चैनल महुआ प्‍लस एक बार फिर नए फ्लेवर में आ रहा है। इस बार भोजपुरी चैनल महुआ प्‍लस दर्शकों को ध्यान मे रखते हुए नए – नए फिल्म और गानों के साथ आने वाले समय मे कई नए प्रोग्राम की भी शुरुआत करने वाली है। इसके अलावे इंटरटेनमेंट खबरे जिसमे फ़िल्म की समीक्षा,गाने, सेलेब टॉक इत्यादि। साथ ही विशेष अवसर पर महुआ प्लस और भी कई अन्य खास प्रोग्राम लेकर आयेंगे।

शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए भोजपुरी चैनल महुआ प्‍लस चैनल ने अपना नया लोगो जारी कर दिया है, चैनल का नया लोगो दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है और देखते ही देखते वायरल हो गया। ‘महुआ प्‍लस’ अपनी संस्कृति व अपने संस्कार को और भी बेहतर ढ़ग से नए प्रोग्राम के जरिए प्रस्‍तुत करेंगी। भजन सागर, प्रभु के द्वार, सैर-सपाटा, और एंटरटेनमेंट न्यूज को बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्‍तुत किया जाएगा। साथ ही फिल्‍मी सितारों से गॉसिप और मिक्‍स मशाला के साथ भोजपुरिया लोकगीत भी दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी।

भोजपुरी चैनल महुआ प्‍लस पर भोजपुरी जगत के आपके चहेते सितारे मोनालिसा, आम्रपाली दुबे, गुंजन पन्त, सीमा सिंह, पवन सिंह, खेसारीलाल, निरहुआ, विक्रांत सिंह राजपूत, प्रियेश सिन्हा, देवी, गोपाल राय, विनय आनंद व जैसे स्‍टार अपने दमदार परफॉरमेंस से आपका मनोरंजन करेंगे। दिल से भोजपुरी सोच के साथ ‘महुआ प्लस’ लेकर आ रहा है मनोंरजन का नया संसार

आपन राय जरूर दीं