भोजपुरी फिल्म आतंकवादी का ट्रेलर रिलीज़

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

अपने लॉंचिंग से ही भोजपुरी फिल्म जगत में चर्चित हुई म्यूजिक कंपनी एंटर 10 ने होली पर रिलीज होने जा रही सुपर स्टार खेसारी लाल यादव, शुभी शर्मा अभिनीत भोजपुरी फिल्म आतंकवादी का ट्रेलर और संगीत जारी किया है। श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले निर्मित आतंकवादी के निर्देशक हैं एम आई राज, निर्माता हैं प्रेम राय जबकि कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। आतंकवादी में खेसारी लाल यादव व शुभी शर्मा के साथ बॉलीवुड के चर्चित खलनायक रंजीत, बालकलाकार श्रेयस राय, मनोज टाईगर, गोपाल राय, अवधेश मिश्रा, करण पांडे, अनूप अरोड़ा, जय सिंह, प्रिया सिंह,लोटा तिवारी, अभय राय ,जसवीर सिंह जस्सी जैसे नामी गिरामी अभिनेता और कलाकार है।

भोजपुरी फिल्म आतंकवादी के संगीतकार हैं मधुकर आनंद, जिन्होंने हर गानों को मनोरंजन की चाशनी में भिगो कर पेश किया है जो भोजपुरी संगीत के दीवानों को बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म के गीतकार हैं प्यारेलाल कवि और आज़ाद सिंह। उल्लेखनीय है कि एंटर 10 म्यूजिक कंपनी ने इस फिल्म के गानों को जन जन तक पहुचाने के लिए भोजपुरी के नंबर 1 चैनल भोजपुरी सिनेमा, दंगल और एंटर 10 पर प्रमोशन का एक वृहद् प्लान बनाया है, जिसमे एपिसोडिक साक्षात्कार से लेकर बिहाइंड द सीन की बातों को शामिल किया जाएगा।

आपन राय जरूर दीं