भोजपुरी फिल्म बहु हत्या की शुटिंग मुहूर्त के साथ झारखंड में शुरू

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

हर क्षेत्र से भोजपुरी फिल्मों के निर्माण में लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है एस.डी.एल फिल्मस का। जी हां, एस.डी.एल फिल्मस के बैनर से निर्माता प्रेम सिंह चौहान व कुमार रंजन ने एक संपूर्ण रूप से पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर भोजपुरी फिल्म बहु हत्या का निर्माण कर रहे हैं। नारी प्रधान इस फिल्म की कहानी बेहद ही ज्वलंत मुद्दे पर निर्धारित है। सावन के शुभ अवसर पर इस फिल्म की शूटिंग झारखंड के मधुपुर के जयंतीग्राम की मनोरम वादियों में भव्य मुहूर्त के साथ शुरू हो गयी है। फिल्म के निर्देशक सावन गुप्ता हैं। कहानी गुंजन, गीत अखिलेश पाण्डेय व सुनील सिंह, संगीत डीएन मिश्रा का है। फिल्म की लोकप्रिय दृश्यों को कैमरे में कैद कर रहे हैं साकिर अली व विष्णु झा। संकलन अश्विनी मौर्या व नृत्य सावन गुप्ता का है।

इस मुहूर्त के शुभ अवसर पर लक्ष्य, सावन, रूद्र उर्फ दीपक गुप्ता, सानिया, बाल कलाकार जानवी, पूनम, सागर, रंजन, गुंजन, राजेश यादव, मिथिलेश दादा, राकेश ठाकुर, कैमरामैन विष्णु झा, सुनील सिंह, जेजे, अरूण ठाकुर, एजाज अहमद, डा. रोहित, पुष्पेन्द्र, प्रदीप कुमार सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद थी।

आपन राय जरूर दीं