भोजपुरी फिल्म बेटी कहे पुकार के का संगीतमय मुहूर्त सम्पन्न

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

मुंबई स्थित ए.बी. साउण्ड स्टूडियो में नवदुर्गा मूवीज के बैनर तले एवं राइज इंडिया प्रोडक्शन द्वारा संयुक्त रूप से बनने जा रही भोजपुरी फिल्म बेटी कहे पुकार के का भव्य संगीतमय मुहूर्त सम्पन्न हुआ।

उक्त मौके पर गीतकार-संगीतकार संतोष पुरी के संगीत निर्देशन में पाश्र्व गायिका रिनी चंद्रा की मधुर आवाज़ में एक मधुर गीत रिकार्डिंग के साथ फिल्म का मुहूर्त किया गया।

ये भी पढ़ें: 14 सितंबर को पवन सिंह की लोहा पहलवान होगी रिलीज़

इसके निर्माता हैं बी.के. पंडित व भारत भूषण कुमार। निर्देशक सूर्यांश अविरल, लेखक बी.के. पंडित, सहनिर्माता अरविंद तिवारी, क्रिएटिव डायरेक्टर दिनेश गिरी। कार्यकारी निर्माता रमेश शर्मा, एक्शन दर्शन बग्गा, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी तथा कैमरामैन दिलीप जान हैं।

मुख्य कलाकार प्रमोद मंेंहदी, मनीषा गुप्ता, सुशील सिंह, निशा पांडे, गोपाल राॅय, प्रेम दुबे, सुभाष राजा, मिट्ठू मार्शल आदि।

भोजपुरी फिल्म बेटी कहे पुकार के का संगीतमय मुहूर्त
भोजपुरी फिल्म बेटी कहे पुकार के का संगीतमय मुहूर्त

लेखक-निर्माता बी.के. पंडित ने बताया कि इसकी कहानी इस बात पर आधारित है कि आजकल की बेटियां भी खूब पढ़ लिखकर बड़े शहर जाकर अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं। लेकिन ज़मींदार पिता को यह मंजूर नहीं है। वे उसकी शादी बेटी के कालेज के सहपाठी से कर देते हैं। लेकिन वक़्त और हालात बदलते हैं, नायिका अपने दम पर कुछ अलग हटकर कर दिखाती है।

इसमंे यह मैसेज है कि आज बेटियां, बेटों से कमज़ोर नहीं हैं। फिल्म के नायक प्रमोद मेंहदी ने बताया कि मैं नायिका का सहपाठी काॅलेज स्टूडेंट बना हूं। मुझे नायिका से प्यार हो जाता है। नायिका बहुत महत्वाकांक्षी तथा प्रगतिशील विचारों की है।

नायक, नायिका के सपनों को साकार करने में उसकी मदद करता है। अंत में बुलंद इरादों की जीत होती है। लड़कियों को भी उनके सपनों को साकार करने की स्वतंत्रता देनी चाहिए। इस फिल्म की शूटिंग इसी 25 सितम्बर 2018 से मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन के अलावा मुंबई आदि स्थानों पर की जाएगी। यह एक स्वस्थ मनोरंजक फिल्म होगी।

ये भी पढ़ें: रवि किशन की फिल्‍म सनकी दरोगा को मिली अच्छी शुरुआत

आपन राय जरूर दीं