भोजपुरी फ़िल्म बिहारी बन गइल हीरो

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

आम आदमी के हीरो बनने का सपना साकार करती भोजपुरी फ़िल्म बिहारी बन गइल हीरो, अनुग्रह फिल्म्स के बैनर तल बनी भोजपुरी फिल्म ‘बिहारी बन गइल हीरो’ का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों मुंबई के शकुन्तलम स्टूडियो में चल रहा है। इस फिल्म के निर्माता आर.डी. एवं सलामत खान तथा निर्देशक विवेक श्रीवास्तव हैं। फिल्म के लेखक मनोज पाण्डे, संगीतकार एवं गीतकार सुजीत चैबे, कोरियोग्राफर मिहिर, अशोक-मयंक और फिरोज खान, एक्शन मास्टर हीरालाल यादव, आर्ट-डायरेक्टर दिनेश व सतीश,एडीटर सचिन, कैमरामैन प्रकाश चंद एवं मसूद कुरैशी तथा सह-निर्माता विजय अग्रवाल, मेहमूदी बेगम और मनीष चैबे हैं।

इस फिल्म में बाॅबी, अंजना, अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर, संजय पाण्डे, सुनीता सिंह, इमरान, देवेन्द्र, इसराईल व अन्य की प्रमुख भूमिका हैं। फिल्म में आइटम डांस कविता और ग्लोरी ने किया है।

इस फिल्म की कहानी बबलू नाम के एक सीधे साधे युवक की है, जो रोशनी नाम की हीरोइन का दिवाना होता है। गांव में रोशनी की शूटिंग होती है, जिसमें उसे रोशनी के ब्वाय का काम मिल जाता है। उस क्षेत्र के बाहुबली ब्रजनाथ की नजर रोशनी पर पड़ती है। वह उसका अपहरण करने की कोशिश करता है, जिसे बबलू नाकाम कर देता है।

इस घटना के बाद रोशनी वापस मुंबई चली जाती है। ब्रजनाथ गुस्से में बबलू को पिटवाकर अधमरा कर देता है और गांव छोड़ने की धमकी देता है। मां के कसम देने पर बबलू मुंबई चला जाता है, जहां रोशनी की मदद से हीरो बन जाता है।

देखियें:

आपन राय जरूर दीं