भोजुपरी फिल्म बिटिया सदा सुहागन रहऽ की शूटिंग पूरी

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

मुनुजी फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजुपरी फिल्म बिटिया सदा सुहागन रहऽ की 25 दिवसीय स्टार्ट टू फिनिश शूटिंग बिहार के राजगीर के रमणीय स्थलों पर हुई। इस फिल्म के निर्माता सुरेश कुमार तथा निर्देशक संजय कुमार सिन्हा हैं। फिल्म के लेखक जीतेन्द्र सुमन, नृत्य धीरज सोनी एवं कैमरामैन हैं सानू सिन्हा।

इस फिल्म में रानी चटर्जी (शीर्षक भूमिका में), नवोदित अभिनेता अजितेश, सुबोध सेठ, नीलिमा सिंह, मनीष चतुर्वेदी, नीरज बादशाह, सुमन कुमार, पूनम सिंह, बृजेश कुमार, रवि मिश्रा, शशिकांत, शंकर भट्ट, आईटम गल्र्स कविता सिंह एवं सीमा सिंह हैं। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिये आचार्य सुधांशु जी महाराज पहली बार रुपहले पर्दे पर दिखाई देंगे।

यह एक नारी प्रधान फिल्म है, जिसमें धर्म और कर्म के महत्व को दिखाया गया है।

आपन राय जरूर दीं