भोजपुरी फिल्म दहशत का फर्स्ट लुक लॉन्च

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

प्रेम इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म दहशत का फर्स्ट लुक मुंबई में लॉन्च किया गया। फिल्म के सह निर्माता तृप्ति इंटरटेनमेंट हैं। इस फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं। यह फिल्म असामाजिक तत्वों द्वारा सामाज में फैली गंदगी और समस्याओं से निजात पाने के संघर्ष की लड़ाई है। इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में अभिनेता सत्येन्द्र कुमार सिंह रफ एन्ड टफ लुक में अपनी अलग पहचान बनाने वाले हैं। जिनका साथ दे रही हैं सिनेतारिका प्रियंका पंडित। इस फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। गीतकार राजेश मिश्रा, अशोक सिन्हा व आजाद सिंह के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा व दामोदर राव ने। छायांकन डी के शर्मा, मारधाड़ बाजी, नृत्य निर्देशन अशोक मयंक व संतोष कुमार, संकलन अजय चौहान का है। मुख्य कलाकार सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रियंका पंडित, सत्येन्द्र गिरी, ईनूश्री, राम मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, संजय वर्मा, संतोष श्रीवास्तव, सी पी भट्ट, नजर अब्बास, साहिल शेख, प्रेरणा सुषमा, प्रतिभा मिश्रा, विक्की बबुआ और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं। मेहमान भूमिका में सिनेतारिका संगीता तिवारी दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ने वाली हैं।

आपन राय जरूर दीं