भोजपुरी फिल्म धड़कन की शूटिंग समाप्त की ओर

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फिल्म धड़कन का नाम जेहन में आते ही पूरा तन मन रोमांटिक हो जाता है। हरी भरी वादियाँ, गुनगुनाते भँवरे, लहलहाते उपवन, महकते गुलशन की परिकल्पना मात्र से सम्पूर्ण वातावरण रोमांसमय होकर प्यार का एहसास जगाता है। जी हाँ, प्यार, मोहब्बत व रोमांस से भरपूर किशोरी फिल्म्स प्रस्तुत धुपेन्द्र भगत कृत भोजपुरी फिल्म धड़कन का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता धुपेन्द्र भगत हैं तथा सहनिर्मात्री मानकी देवी, लाखमती देवी व शिखा मिश्रा हैं। सिनेप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए अलग सिनेमा बनाने वाले फिल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने उम्दा निर्देशन किया है। इस फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर उच्च तकनिकी के साथ पूरी की जा रही है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर्य, यंग्रीयंग मैन पवन सिंह हैं। वे सिनेप्रेमियों के बीच प्रेम का सौगात बाँटेंगे।

इस फिल्म में पवन सिंह के साथ शिखा मिश्रा और अक्षरा सिंह का रोमांस दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है। कथा, पटकथा व संवाद मनोज के कुशवाहा का है। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, अरविन्द तिवारी, मनोज मतलबी, श्याम देहाती व गोविन्द विद्यार्थी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार मधुकर आनंद ने। पार्श्वगायन पवन सिंह, कल्पना, प्रियंका सिंह, इन्दू सोनाली ने किया है। फिल्म के सभी गाने एकदम नये और बहुत ही कर्णप्रिय हैं। संगीत की कहीं से भी कॉपी नहीं की गई है। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, संकलन दीपक जौल का है। नृत्य रामदेवन, संजय कोर्वे व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव ने करवाया है। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ शिखा मिश्रा, अक्षरा सिंह, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, आनंद मोहन, माया यादव, अयाज खान, देव सिंह, जसवंत कुमार तथा सागर पाण्डेय हैं।

shikha mishra and pawan singh bhojpuri film dhadkan still
shikha mishra and pawan singh bhojpuri film dhadkan still

आपन राय जरूर दीं