भोजपुरी सिनेमा को ऊँचाई प्रदान करेगी फ़िल्म – एक लैला तीन छैला

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सिनेमा को ँचाई प्रदान करने हेतु आर. एम. फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर तले निर्माता – मुकेश सोनी भोजपुरी फिल्म एक लैला तीन छैला का निर्माण कर रहे हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग समाप्त होने के तुरन्त बाद ही पोस्ट प्रोडक्शन कार्य तेज गति शुरू कर दिया गया है। गौरतलब हो कि पिछले दिनों मुम्बई के फ़िल्म सिटी में सबसे महँगा सेट बनाकर एक स्पेशल गीत का फिल्मांकन किया गया।

प्रसिद्ध नृत्य निर्देशक – कानू मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस महँगे एवं सुमधुर गीत के बोल पर अभिनेत्री – रिंकू घोष ने जबरदस्त परफ़ार्म किया है। फ़िल्म के निर्माता – मुकेश सोनी तथा संतोष सोनी हैं एवं कार्यकारी निर्माता – अतिन दूबे हैं।

फ़िल्म के निर्देशक – शाद कुमार हैं, लेखक – लालजी यादव हैं। संगीतकार – छोटे बाबा तथा गीतकार – अशोक सिन्हा,प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं जीतेन्द्र मिर्ज़ापुरी हैं।

सिनेमाटोग्राफर – गौरांग सहा, मारधाड़ – दिलीप यादव, नृत्य निर्देशक – कानू मुखर्जी, कला निर्देशक – प्रदीप कुमार झा, प्रोडक्शन डिजाईनर – मोहन भिंगी, निर्माण प्रबंधक – अब्दुल सिद्दिकी एवं रंगलाल निषाद हैं।

एक लैला तीन छैला के मुख्य कलाकार

मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला *कल्लू*, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, साहिल शेख, मेहनाज़ शर्राफ, ऐश्वर्या कुमारी, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।

रवि किशन का फोटो और वॉलपेपर

आपन राय जरूर दीं