शुरू हुई भोजपुरी फिल्म ग़दर 2 कि शूटिंग

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

पिछले साल की हिट फिल्म ग़दर के बाद अब भोजपुरी फिल्म ग़दर 2 की भी शूटिंग शुरु हो चुकी है। मुम्बई में ग़दर 2 की शुरुआत विधिवत पूजा अर्चना के पहले शॉट से की गई। इसके पूर्व निर्माता संजय सिंह राजपूत, भोजपुरिया सुलतान राजू सिंह माही, रवि सिंह राजपूत, कैमरामैन डी के शर्मा व शम्मी तिवारी ने नारियल तोड़ कर फिल्म की शुरुआत की।

ग़दर 2 का निर्माण इंदिरा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले किया जा रहा है जिसके निर्माता हैं संजय सिंह राजपूत और राजेश तिवारी बच्चाजी। ग़दर के निर्देशक हैं रमाकांत प्रसाद जबकि कार्यकारी निर्माता हैं शम्मी तिवारी। भोजपुरी फिल्म ग़दर 2 के लेखक हैं सुरेंद्र मिश्रा और गीत संगीत विनय बिहारी का है। ग़दर 2 में आयरन मैन पवन सिंह और अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी है जबकि बर्सेटाइल एक्टर और भोजपुरिया सुलतान के नाम से मशहूर राजू सिंह माही एक अनोखे किरदार में हैं ।

अन्य प्रमुख कलाकारों में साकेत गिरी, माही खान, सन्नी सिंह, निशा दुबे, तृषा खान, दीपिका शर्मा, उमेश सिंह टाइगर, राकेश पुजारा, देव सिंह, अयाज़ खान, प्रेम दुबे, बृजेश त्रिपाठी, अनूप अरोरा, गोपाल राय, उल्लाहस कुड़वा, दीपक सिन्हा, माया यादव, नीलम पांडे, लोटा तिवारी, अभय राय, चन्दन सिंह व अतिथि भूमिका में रोहन सिंह राजपूत होंगे।

मुहूर्त शॉट के अवसर पर भोजपुरी फिल्म जगत की कई जानी मानी हस्तियां मौजूद थे जिनमें निर्माता प्रदीप सिंह, बृजेश त्रिपाठी, निशा दुबे आदि शामिल हैं।

ग़दर 2 के प्रचारक हैं उदय भगत।

आपन राय जरूर दीं