भोजपुरी फ़िल्म जानेमन के रोमांटिक गाने का फिल्मांकन किया गया

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फ़िल्म “जानेमन” के रोमांटिक गाने का फिल्मांकन मुम्बई के मढ़ आई लैंड में किया गया। श्रेयस फिल्म्स बैनर तले निर्माणाधीन फ़िल्म “जानेमन” के निर्माता प्रेम राय तथा सह निर्माता अरुण सिंह हैं। फ़िल्म को ख़ूबसूरती से निर्देशन कर रहे हैं अरविन्द चौबे।

प्यारे लाल यादव कविजी के लिखे हुए रोमांटिक गीत को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और प्रियंका पंडित पर फिल्माया गया है। नृत्य निर्देशक – संजय कुर्वे का नृत्य निर्देशन दर्शको को खूब पसंद आने वाला है। अन्य गीतों के गीतकार – आजाद सिंह एवं मनोज मतलबी हैं तथा कर्णप्रिय संगीत बनाया है घुँघुरू ने। छायांकन कर है प्रमोद पाण्डेय। फ़िल्म के मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, विराज भाट्ट, काजल राघवानी, प्रियंका पंडित, शिखा मिश्रा, अनूप अरोरा, सत्य प्रकाश सिंह, अनूप लोटा, अरुण सिंह, अभय राय, नवोदित गायक अनिल यादव, जसवन्त जयसवाल तथा संजय पाण्डेय हैं।

आपन राय जरूर दीं