भोजपुरी फिल्म जमाई राजा का मुहूर्त संपन्न

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फिल्म निर्माता अरुण तिवारी की दूसरी भोजपुरी फिल्म जमाई राजा का मुहर्त मुंबई के स्वर कोकिला लता मंगेशकर के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में धूमधाम से पूजा-अर्चना करके संपन्न किया गया। भोजपुरी फिल्म निर्माण की कड़ी में एक और पारिवारिक फिल्म के निर्माण का शुभारम्भ किया गया है।

दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। केन्द्रीय भूमिका में भोजपुरी अभिनेता प्रदीप पाण्डेय (चिन्टू) हैं। श्री गणेश प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही, भोजपुरी फिल्म जमाई राजा के प्रस्तुतकर्ता धर्मराज शुक्ला हैं। निर्माता अरुण तिवारी व आशुतोष शुक्ला हैं। फिल्म के निर्देशक धनंजय प्रताप सिंह हैं। सहनिर्मात्री मीनाक्षी सक्सैना हैं। लेखक राजेश पाण्डेय हैं। कार्यकारी निर्माता अन्नू भाई हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह तथा संगीतकार छोटे बाबा हैं। छायांकन डीके शर्मा का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।

मुख्य भूमिका में प्रदीप पाण्डेय (चिन्टू) के साथ सुनील धारिया, नवोदित खलनायक सूरज सक्सैना तथा अनीता सहगल हैं। बाकि अन्य कलाकारों का चयन जारी है।

अरुण तिवारी ने पिछले साल भोजपुरी के मेगा स्टार रवि किशन को लेकर भोजपुरी फिल्म ये मोहब्बतें का निर्माण किया था, जो दर्शकों के बीच काफी सफल रही है। उसकी सफलता के बाद अब दूसरी भोजपुरी फिल्म जमाई राजा लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में जमाई राजा के रूप में युवा स्टार प्रदीप पाण्डेय (चिंटू) नजर आयेंगे।

आपन राय जरूर दीं