आदित्‍य मोहन और काजल यादव स्टारर भोजपुरी फिल्‍म काजल का फर्स्ट लुक

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

निर्देशक ब्रज भूषण की भोजपुरी फिल्‍म काजल का फर्स्ट लुक आज जारी कर दिया गया। बता दें कि फ़िल्म का ट्रेलर 26 अप्रैल को आउट किया जाना है।

उससे पहले जारी फर्स्ट लुक काफी आकर्षक है, जिसमें तीन – तीन अदाकाराएं अपनी शोखियों के साथ नज़र आ रही हैं। हालांकि फिल्म की लीड अदाकारा काजल यादव हैं, लेकिन पोस्टर पर भोजपुरी सनसनी काजल राघवानी और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे भी दुखाई दे रही हैं। मिस्टर बिहार रह चुके अभिनेता आदित्य मोहन का भी इसमें काफी इम्प्रेसिव लग रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाय तो फ़िल्म का फर्स्ट लुक फर्स्ट क्लास है।

भोजपुरी सिनेमा के ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें

भोजपुरी फिल्‍म काजल का फर्स्ट लुक
भोजपुरी फिल्‍म काजल का फर्स्ट लुक

इस बारे में निर्देशक ब्रज भूषण ने कहा कि ये तो एक झलक है। अभी ट्रेलर और फ़िल्म आनी बांकी है। हमने एक अलग ही तरह की फ़िल्म बनाई है, जो दर्शकों को खूब पसंद आएगा। अब ये हमें भी यकीन हो चला है क्योंकि फर्स्ट लुक को मिल रहे रेस्पॉन्स ने हमें और उत्साहित करने का काम किया है। हम खासतौर पर काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने हमारी फ़िल्म के लिए अपना वक़्त निकाला। फिल्‍म ‘काजल’ वीमेन औरियेंटेड फिल्‍म है, जो मनोरंजन के साथ – साथ मैसेज भी देने वाला होगा।

ए आर डिजिटल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म काजल के निर्माता आदिल अहमद आजमी और निर्देशक ब्रज भूषण हैं। कार्यकारी निर्माता शम्स आज़ाद हैं।

फिल्‍म में काजल यादव के साथ आदित्‍य मोहन के साथ पुष्‍पा शुक्‍ला, ग्रीश शर्मा, शम्‍स आगाज, उदय श्रीवास्‍तव, दिलीप सिन्‍हा भी नज़र आएंगे।

इसके म्‍यूजिक डायरेक्‍टर एस कुमार हैं। गीतकार एस कुमार, रंजू सिन्हा फणीन्द्र राव व संतोष उत्पाती हैं और इ पी शम्‍स का है। कोरियोग्राफर रामदेवन का है और संकलन गोविंद दुबे ने किया है।

फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी त्रिलोकी चौधरी हैं। संवाद ब्रज भूषण और शिबू वर्मा एवं आर्ट अंजनी तिवारी का है।

आपन राय जरूर दीं