भोजपुरी फिल्म मैं तेरा जोगिया हूँ का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

पुष्प रेणुका एंटरटेनमेंट कृत भोजपुरी फिल्म मैं तेरा जोगिया हूँ का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य इन दिनों अंधेरी (प.), मुंबई स्थित आई फोकस स्टूडियो में जोर-शोर से जारी है

निर्माता राम किशुन प्रजापति एवं रंजीत सिंह हैं, लेखक-निर्देशक हैं संतोष पालसंगीतकार संतोष सिन्हा, अकन कपूर एवं नितीश सिंह निर्मल गीतकार प्रवीण शान व अमर यादव। कोरियोग्राफर राम देवन, गोल्डी एवं बॉबी-जैक्शन एडीटर गोविंद दुबे, एक्शन प्रदीप खड़का।

भोजपुरी फिल्म मैं तेरा जोगिया हूँ
भोजपुरी फिल्म मैं तेरा जोगिया हूँ

कला जितेन्द्र कुमार व सिनेमेटोग्राफर विकास पांडे। मुख्य कलाकार हैं-राजसिंह राजपूत, सिपाही राजा, इरफान खान, प्रदीप कुमार, विनोद चौधरी, अजय कुमार, टी.एन. प्रजापति, मोना प्रजापति, अनिल कुमार, बिंदू गौतम, पानमति, बड़े लाल, पूजा जायसवाल, प्रीति सिंह एवं दीपक भाटिया।

इस फिल्म के निर्माता राम किशुन ने बताया कि इस फिल्म के मुख्य कथानक के अनुसार फिल्म का नायक राम (राजसिंह राजपूत) एवं लक्ष्मण (सिपाही राजा) दोस्त हैं। वे अपने दोस्तों के साथ मिलकर समाज सुधारने का कार्य करते हैं। राम को पूजा नामक एक लड़की से प्यार हो जाता है लेकिन विलेन गजेन्द्र प्रताप दीपक भाटिया) दोनों प्रेमियों के बीच दीवार खड़ी कर देता है। लेकिन तमाम परेशानियों को झेलते हुए राम, अपने प्यार की दीवार तोड़ देता है और दोनों प्रेमी-प्रेमिका का मिलन होता है।

लेखक-निर्देशक संतोष पाल ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग कुशीनगर, गोरखपुर व मुंबई की खूबसूरत लोकेशनों पर की गई हैयह फिल्म पूरी तरह से एक्शन, रोमांस व मनोरंजन से भरपूर पारिवारिक फिल्म है।

जोगीरा डॉट कॉम पऽ भोजपुरी पाठक सब खातिर उपलब्ध सामग्री

ध्यान दीं: भोजपुरी फिल्म न्यूज़ ( Bhojpuri Film News ), भोजपुरी कथा कहानी, कविता आ साहित्य पढ़े  जोगीरा के फेसबुक पेज के लाइक करीं।

आपन राय जरूर दीं