रामनवमी पर रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म पाकिस्तान में जय श्रीराम

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

निर्माण काल से ही चर्चा में रही राजपूत फिल्म फैक्ट्री की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म पाकिस्तान में जय श्रीराम अब होली के बजाये रामनवमी के अवसर पर संपूर्ण भारत में एक साथ रिलीज़ हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, रिलीज़ की तिथि कई कारणों से आगे बढ़ाई गई है जिनमे प्रमुख कारण है निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह की उत्तर प्रदेश चुनाव में व्यस्तता और अभिनेत्री मोनालिसा के बिगबॉस से लंबे अरसे बाद हुई वापसी प्रमुख हैं। यही नहीं फिल्म में वी एफ एक्स का काम विदेश में हो रहा है जो समय पर पूरा नहीं हो सकता है। निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह ने बताया कि अब रामनवमी के पावन अवसर पर फिल्म दर्शको के समक्ष होगी। उल्लेखनीय है कि राजपूत फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह व बबलू एम गुप्ता की इस फिल्म के निर्देशक हैं रमाकांत प्रसाद।

भोजपुरी फिल्म पाकिस्तान में जय श्रीराम के मुख्य कलाकार

फिल्म में फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह, बार्बी डॉल नेहा सिंह और बिग बॉस में पताका लहरा चुकी मोनालिसा मुख्य भूमिका में हैं। अन्य मुख्य कलाकारों में अवधेश मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी, बालगोविन्द बंजारा, धामा वर्मा, उल्हास कुड़वा, सुनीता सिंह, हीरा यादव, अनूप लोटा, जय मिश्रा, प्रेम प्रधान, सुजीत भट्ट, अशोक गुप्ता, पल्लवी कोली आदि मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म के लेखक हैं वीरू ठाकुर, कार्यकारी निर्माता हैं गौरव सिंह और प्रचारक है उदय।

आपन राय जरूर दीं