भोजपुरी फिल्म पपीहरा : भीड़ से कुछ अलग करने का प्रयास

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

हाल ही में भोजपुरी फीचर फिल्म पपीहरा का पोस्टर रिलीज़ विश्व भोजपुरी सम्मेलन दिल्ली में हुआ। पपीहरा भोजपुरी फिल्मों की भीड़ से कुछ अलग प्रयास है। पपीहरा एक पूर्ण रूप से पारिवारिक कहानी पर आधारित फिल्म है।

फिल्म में भारतीय कलाकारों के साथ-साथ विदेशी कलाकारों ने भी कामा किया है फिल्म की एक मुख्य अभिनेत्री इरिना ब्लांच रूस की हैं तो गायक और संगीतकार राजमोहन निदर लैंड हैं।

फिल्म पपीहरा का पोस्टर
फिल्म पपीहरा का पोस्टर

राजमोहन बिहार और उत्तर प्रदेश से १५० साल पहले सूरीनाम और मारीशस ले जाये गए गिरमिटिया मजदूरों के वंशज हैं, राजमोहन ने पपीहरा में संगीत भी दिया है और गाना भी गाया है।

पपीहरा भोजपुरी की पहली फिल्म होगी जो विश्व स्तर पर रिलीज़ होगी, पपीहरा को भारत के आलावा नीदरलैंड, मारीशस और सूरीनाम में भी रिलीज़ किया जायेगा।

फिल्म का निर्देशन किया है सीनू मोहंती ने,सतेन्द्र नारायण सिंह और देवेन्द्र सिंह इस फिल्म के प्रोडूसर हैं।

भोजपुरी फिल्म पपीहरा के मुख्य कलाकार

फिल्म के मुख्य कलाकार हैं राजू उपाध्याय,बीर बहादुर सिंह, इरिना ब्लांच, चांदनी सिंह, सुगंधा, विशाल, ओ पी पांडेय और विकेश हैं।

फिल्म के गानों को आशीष, राजमोहन और छोटे बाबा ने संगीतबद्ध किया है तो प्रसिद्ध गायक राजमोहन, प्रभाकर पाण्डेय ,प्रतिमा योगी, विकेश सिंह और रीमा नुपुर ने अपनी आवाज दी है।

गायक और संगीतकार राजमोहन
गायक और संगीतकार राजमोहन

पपीहरा आजकल के आने वाली अश्लील, आइटम सांग से भरपूर तथा दुअर्थीय डायलॉग से विपरीत पारिवारिक और रोमांटिक ड्रामा है, परिवार के साथ देखे जाने वाली साफ सुथरी फिल्म होगी। इस फिल्म में रोमांस, भावना, उसूल, अंतर्द्वंध, करुणा, प्रेम, विरह सब कुछ देखने को मिलेगा।

फिल्म में कुल पांच गाने हैं, ये फिल्म साल २०२० के फरवरी तक रिलीज़ के लिए तैयार हो जाएगी।

मानस मोहंता इस फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर है वही राकेश विक्रम और बिष्णु कुमार इस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। पपीहरा की शूटिंग बिहार और गोवा के अलग अलग लोकेशन पर कि गई है।

जोगीरा डॉट कॉम पऽ भोजपुरी पाठक सब खातिर उपलब्ध सामग्री

ध्यान दीं: भोजपुरी फिल्म न्यूज़ ( Bhojpuri Film News ), भोजपुरी कथा कहानी, कविता आ साहित्य पढ़े  जोगीरा के फेसबुक पेज के लाइक करीं।

आपन राय जरूर दीं