भोजपुरी फिल्म राजा हिन्दुस्तानी निर्माण कर रहे हैं खेसारीलाल यादव और राहुल खान

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फिल्म राजा हिन्दुस्तानी के मुहूर्त में खेसारीलाल यादव
भोजपुरी फिल्म राजा हिन्दुस्तानी के मुहूर्त में खेसारीलाल यादव
भोजपुरी सिने जगत के अपनी धुन के पक्के युवा फिल्म निर्माता राहुल खान ने बेहतरीन भोजपुरी फिल्म निर्माण की श्रृंखला में अब तक ब्लॉक बस्टर क्रमशः तीन सुपरहिट भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी, निरहुआ रिक्शावाला 2 एवं निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 का सफल निर्माण किया, जिसे बॉक्स ऑफिस से लेकर आम व खास हर वर्ग के सिनेप्रेमियों को बहुत पसंद आया।

जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ सुपरहिट हैट्रिक करने के बाद अब सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के साथ अपने होम प्रोडक्शन हाउस राहुल खान प्रोडक्शन के बैनर तले चौथी भोजपुरी फिल्म राजा हिन्दुस्तानी का निर्माण कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: फिल्‍म सनकी दरोगा का लोगों को है बेसब्री से इंतजार

यह फिल्म 2019 की होली पर प्रदर्शित की जायेगी। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में सुपरस्टार खेसारीलाल यादव काफी अलग और आकर्षण किरदार में नज़र आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों देवों के देव महादेव बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी (वाराणसी) जोर शोर से की जा रही है।

फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है मंजुल ठाकुर ने, जिन्होंने निरहुआ के साथ निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 और राजा बाबू जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्म का निर्देशन किया है। सुपरहिट फ़िल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 के बाद भोजपुरी फिल्म राजा हिन्दुस्तानी से एक बार फिर राहुल खान और मंजुल ठाकुर की जोड़ी धमाल मचाएगी।

राहुल खान की एक खासियत यह भी है कि वे अपनी हर फिल्म में एक नई सिनेतारिका को लांच करते हैं। इस बार फिर से टेलीविजन जगत की मशहूर अदाकारा को वे भोजपुरी सिनेमा में लांच कर रहे हैं।

फ़िल्म के संगीतकार धनंजय मिश्रा हैं, जिन्होंने गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, श्याम देहाती के लिखे गीतों को कर्णप्रिय संगीत से सजाया है।

एक सवाल के जवाब में राहुल खान ने कहा कि अभी तक मैं तीन फिल्मों का निर्माण कर चुका हूँ, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हुई है। मैं हमेशा दर्शकों की पसंद की ही फिल्म बनाने के लिए प्रयासरत हूं। हमारी यह चौथी फिल्म राजा हिन्दुस्तानी भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।

आपन राय जरूर दीं