राजा जी आई लव यू का जलवा अब मुम्बई में

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरिया परदे पर दिलदार सांवरिया से हिट हुई जोड़ी यश कुमार और अंजना सिंह कि दूसरी फ़िल्म राजा जी आई लव यू बिहार में शानदार सफलता के बाद इसी शुक्रवार मुम्बई में रिलीज़ हुई और दर्शको ने इस फ़िल्म को यहाँ भी हाथो हाथ ले लिया। शुक्रवार को अँधेरी के नवरंग सिनेमा में फ़िल्म के नायक यश कुमार ने दर्शको के साथ फ़िल्म का लुत्फ़ उठाया। इस मौके पर उनके साथ प्रसिद्द निर्देशक विमल कुमार, अभिनेत्री राखी त्रिपाठी, अर्चना सिंह, परी सिंघानिया, एस एस फेक्ट्री की शाहजहां शेख, राधे कुमार सहित फ़िल्म जगत के कई नामी लोग मौजूद थे। तन्वी मल्टी मिडिया के बैनर तले निर्मित निर्माता दीपक शाह व निर्देशक विनय बिहारी की इस फ़िल्म में यश व अंजना की रोमांटिक जोड़ी के साथ साथ कुणाल सिंह, संजय पाण्डेय, मनोज टाइगर, आनंद मोहन, अयाज़ खान भी मुख्य किरदार में हैं। इस फ़िल्म में यश एक नाटक मंडली के कलाकार की भूमिका में जबकि अंजना एक करोड़पति लड़की की भूमिका में। अभिनेत्री पाखी हेगड़े इस फ़िल्म में एक सरप्राइज़ पैक की तरह है। राजा जी आई लव यू एक एक्शन रोमांटिक फ़िल्म है तथा फ़िल्म के गाने काफी कर्णप्रिय हैं, जिसे सिनेप्रेमी खूब पसंद कर रहे हैं।

आपन राय जरूर दीं