भोजपुरी फिल्म राजा राजकुमार का मुहूर्त संपन्न

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भव्य पैमाने पर निर्माण की जा रही भोजपुरी फिल्म राजा राजकुमार का मुहूर्त मुंबई में धूमधाम से किया गया। शांति फिल्म प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म राजा राजकुमार के निर्माता राजीव रंजन कश्यप हैं। निर्देशक एच एस पवन हैं। फिल्म राजा राजकुमार मनोरंजन के साथ साथ समाज में सन्देश भी देगी और सभी वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर यह फिल्म बनाई जा रही है। केन्द्रीय भूमिका में सिनेस्टार नायक व गायक रितेश पाण्डेय और स्टार गायक प्रतीक मिश्रा हैं, जो इस फिल्म के जरिये भोजपुरी सिनेजगत में बतौर हीरो एन्ट्री कर रहे हैं। मुख्य नायिका भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह हैं। नवोदित अदाकारा दीक्षा श्रीवास्तव इस फिल्म से बतौर हीरोइन पदार्पण कर रही हैं।

भोजपुरी फिल्म राजा राजकुमार के सहनिर्माता राजू मिश्रा हैं। लेखक अरविन्द तिवारी हैं, जिन्होंने कथा, पटकथा और संवाद बहुत उम्दा लिखा है। कर्णप्रिय संगीत बनाया है संगीतकार अविनाश झा घुँघरू ने। गीतकार मनोज मतलबी, आर आर पंकज, सुमित चन्द्रवंशी, विभाकर पाण्डेय हैं। मारधाड़ दिलीप यादव करवा रहे हैं। कार्यकारी निर्माता अखिलेश राय हैं।

भोजपुरी फिल्म राजा राजकुमार के मुख्य कलाकार

मुख्य कलाकार रितेश पाण्डेय, प्रतीक मिश्रा, अक्षरा सिंह, दीक्षा श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, सोमदत्त, उपेंद्र यादव, गुड्डू सिंह आदि हैं।​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​

आपन राय जरूर दीं