भोजपुरी फिल्म सर्वशक्तिशाली महादेव की शूटिंग राँची में

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

महादेव स्मरण मात्र से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। तो फिर भोजपुरी सिनेजगत के मेगास्टार व महादेव के उपासक रवि किशन भला पीछे कैसे रह सकते हैं। झारखंड की राजधानी रांची में शहंशाह रवि किशन और भोजपुरी सिनेमा के युवराज प्रियेश सिन्हा मिलकर एक साथ बोल रहे हैं सर्वशक्शिाली महादेव। जी हां, भोजपुरी फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अर्थव्यवस्था को मजबूती व भोजपुरी सिनेमा को अधिक ँचाई देने हेतु ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म सर्वशक्तिशाली महादेव की शूटिंग प्रारम्भ हो गई है। ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. की बतौर निर्माता यह पहली भोजपुरी फिल्म सर्वशक्तिशाली महादेव है।फिल्म के निर्देशक विष्णु शंकर बेलू हैं। छायांकन आर. आर. प्रिंस कर रहें हैं। मुख्य भूमिका में मेगास्टार रवि किशन, प्रियेश सिन्हा, अमरीश सिंह, संगीता तिवारी, गुंजन पंत, पायस पंडित, ईनु श्री, बृजेश त्रिपाठी, सुनीता शर्मा, अयाज खान, अनूप अरोरा, अरुण गुप्ता, सुशील बाबा, जय प्रकाश सिंह आदि हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों राँची और जिले से जुड़े कई रमणीय वादियों की जोर शोर से की जा रही है।

विदित है कि ब्लू फाॅक्स मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत प्रियेश सिन्हा की भोजपुरी फिल्म मेहरारू चाही मिल्की व्हाइट बिहार और झारखण्ड में प्रदर्शित हो चुकी है, जिससे उन्हें भोजपुरी सिनेमा के युवराज का खिताब मिला है। ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर्स के एम. डी. पंकज गोयल ने बताया कि ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. कंपनी ने यह कदम इसीलिए बढ़ाया है, ताकि उम्दा भोजपुरी फिल्मों का निर्माण आर्थिक आभाव में न रूके और सभी फिल्मों को दर्शकों तक विधिवत पहुंचाया जाय। भोजपुरी फिल्म सर्वशक्तिशाली महादेव बनकर जल्द ही दर्शकों के बीच आएगी।

ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. की यह पहल भोजपुरी सिनेमा के उज्जवल भविष्य का संकेत है। अधर में पड़े भोजपुरी फिल्मों की अर्थव्यवथा को सुधारने के साथ ही ब्लू फाॅक्स मोशन पिक्चर्स फिल्म निर्माण में भी तेजी से कदम बढ़ा रही है। इस कंपनी से प्रस्तुत की गई हिन्दी फिल्म कायनात तथा मजाज रिलीज हो चुकी है। भोजपुरी फिल्म प्रियेश सिन्हा की मेहरारू चाही मिल्की व्हाइट और खेसारी लाल यादव की मेहँदी लगाके रखना प्रदर्शित हुई है। आने वाली प्रमुख रूप से भोजपुरी फिल्म टकराव तथा वीर अर्जुन है। इसके अलावा और भी कई फिल्मों को प्रस्तुत किया जा रहा है, जिनकी घोषणा समय समय पर की जाती रहेगी।

आपन राय जरूर दीं