भोजपुरी फिल्म सिंह भईया 16 फरवरी से बिहार और झारखंड में होगी प्रदर्शित

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

सुजीत सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म सिंह भईया 16 फरवरी से बिहार एवं झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है।

भोजपुरी सिनेसंगीत को व्यापक पैमाने पर प्रोमोट कर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने भोजपुरी फिल्म सिंह भईया के सभी म्यूजिक राईट्स खरीदे हैं।

फिल्म के निर्माता सुजीत सिंह हैं। फिल्म का निर्देशन किया है निर्देशक आशीष सिन्हा ने। लेखक अरविन्द तिवारी, संगीतकार अविनाश झा घुँघरू, गीतकार आजाद सिंह हैं।

गानों को मधुर स्वर दिया सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और भजन सम्राट अनूप जलोटा आदि ने। सभी गाने बहुत ही कर्णप्रिय व मधुर हैं। नृत्य निर्देशन दिलीप मिश्रा, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला निर्देशन मुकेश कुमार का है।

ये भी पढ़े: लंबे समय बाद मनोज तिवारी कर रहे हैं भोजपुरिया पर्दे पर वापसी

मुख्य भूमिकाओं में सुजीत सिंह, प्रिया शर्मा, संजय पाण्डेय, संजय वर्मा, धर्मेन्द्र सिंह आदि है। फिल्म के नायक सुजीत सिंह ने फिल्म के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘यह फिल्म लोगों के विचारों को बदल झिंझोड़ के रख देगी। यह केवल एक प्रेम कहानी ही नहीं है बल्कि इसमें भावनात्मक, एक्शन, हास्य व रोमांस से भरपूर फिल्म है।’

Bhojpuri film Singh Bhaiya will be shown in Bihar and Jharkhand from February 16.

आपन राय जरूर दीं