निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 को मिली अच्छी ओपनिंग

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, लकी गर्ल आम्रपाली दूबे और नवोदित अदकारा संचिता बनर्जी के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 को बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में बम्पर ओपनिंग मिली है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों का काफी भीड़ उमड़ रही है। अधिकांश सिनेमाघरों में शो शुरू होने से पहले हाऊसफुल का बोर्ड लगा दिखा, तो कहीं सिनेमाघरों में हॉउसफुल होने की वजह से टिकट ना मिलने से दर्शकों के चेहरा पर मायूसी दिखी। कहीं कहीं दर्शकों को एडवांस टिकट लेकर दूसरे शो का इंतजार करना पड़ रहा है। फिल्म में निरहुआ अपने देसी स्टाइल में लोगों को मनोरंजन कर रहे हैं, जोकि दर्शकों खूब लुभा रहा है। इस फिल्म में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दूबे और नवोदित अदाकारा संचिता बनर्जी अपने रोमांटिक अंदाज से दर्शकों को मनोरंजन कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 से ‘संचिता बनर्जी’ भोजपुरी फिल्म जगत में कदम रख रही है। इस फिल्म के ट्रेलर और गाना सिनेमाप्रेमी के बीच पहले से ही हिट है। यह फिल्म निरहुआ की 2014 में प्रदर्शित सिल्वर जुबली फ़िल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ के सीक्वल है। निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत, राहुल खान प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ शुरू से ही चर्चा में रही है। इस फिल्म का निर्देशन सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्म ’राजा बाबू’ का निर्देशन कर चुके मंजुल ठाकुर ने किया है। कथा मंजुल ठाकुर तथा संवाद अरविन्द तिवारी व गौतम सिन्हा का है। जानेमाने गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, श्याम देहाती, संतोष पुरी ने गीतों को संगीतकार छोटे बाबा व मधुकर आनंद ने संगीत से सजाया है। इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता हरिकेश यादव हैं। छायांकन सरफराज रशिद खान, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ अंदलीब पठान, संकलन संतोष हरावड़े का है।

निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 के मुख्य कलाकार

मुख्य कलाकारों में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, नवोदित तारिका संचिता बनर्जी, प्रकाश जैस, संजय पाण्डेय, अयाज खान, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी, संजय महानंद, संजय वर्मा, लेजली त्रिपाठी, आशीष शिंदे, वैभव राय, देव सिंह, प्रेम दूबे, संतोष यादव, असगर, साहिल शेख, अर्चना प्रजापति, इमरान व आइटम क्वीन सीमा सिंह हैं।

आपन राय जरूर दीं