भोजपुरी फिल्म प्रेम के दुश्मन का फर्स्ट लुक आउट

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फिल्म प्रेम के दुश्मन फर्स्ट लुक आउट हो गया है। के.जी. एन इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फ़िल्म के निर्माता हैं मोहम्मद नादिर व मोहम्मद जावेद जबकि निर्देशक हैं ए के मोदक। प्रेम के दुश्मन से भोजपुरी फ़िल्म जगत को एक नयी जोड़ी मिलने जा रहा है। नायक राम यादव जहा छत्तीसगढ़ के जाने माने अभिनेता हैं वहीँ रूपोमिता बंगाल की जानी मानी अभिनेत्री।

फ़िल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में माया यादव, विनय अम्बष्ठ, समर्थ चतुर्वेदी, संजय वर्मा, सीमा सिंह, साकिब खान, सोनिया शर्मा, नीता, जयप्रकाश गुप्ता, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद सेराज आदि शामिल हैं। एक्शन, इमोशन ,रोमांस और कर्णप्रिय संगीत से सजी इस फ़िल्म के संगीतकार हैं गोपाल पांडे जबकि गीतकार हैं संजय पांडे तथा मो. नादिर व मो. जावेद।

इन गीतों को अपनी आवाज़ दी है उदित नारायण, सरोजनी, गोपाल पांडे व पूजा सिंह ने। फ़िल्म के संपादक है ए के मोदक व कैमरा मैन हैं कृष्णेन्दु राय। फ़िल्म की लेखिका व कार्यकारी निर्माता हैं अभिलिया डे। फ़िल्म के निर्माता मूलतः बिहार के हाजीपुर के हैं लेकिन कोलकता में अपना व्यवसाय व फ़िल्म निर्माण का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया की फ़िल्म की शूटिंग बिहार झारखण्ड व कोल्कता के खूबसूरत लोकेशन पर की गयी है और फ़िल्म जल्द ही सिनेमा घरो में होंगी।

आपन राय जरूर दीं