पवन सिंह की भोजपुरी मूवी सरकार राज को मिली अच्छी ओपनिंग

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सिनेजगत के स्टार पवन सिंह की भोजपुरी मूवी सरकार राज धूमधाम से पूरे भारत में एक साथ रिलीज की गई है। यह फिल्म जिस भी सिनेमा हाल में लगी है, वहाँ पर दर्शकों की भीड़ देखने को मिल रही है। यह नजारा मुंबई स्थित नवरंग सिनेमा में भी दिखा।

प्रीमियर के मौके पर दर्शक अपने स्टार पवन सिंह को देखकर प्रफुल्लित हो गये। प्रशंसकों ने पवन सिंह के साथ सेल्फी भी लिया। पवन सिंह ने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आज मेरी फिल्म को जो भव्य ओपनिंग मिली है यह मेरी सफलता नहीं आप सबकी सफलता है। आज मैं जो कुछ भी हूं आप सबकी प्यार के बदौलत ही हूं। अपना प्यार व स्नेह बनाये रखियेगा। मैं हमेशा कोशिश करता रहूंगा कि अपने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर सकूं।”

भोजपुरी मूवी सरकार राज के प्रीमियर पर पवन सिंह

प्रीमियर के मौके पर पवन सिंह के साथ भोजपुरी मूवी सरकार राज की अदाकारा मोनालिसा, अक्षरा सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। अपने चहेते सितारों को खुद के बीच पाकर दर्शक काफी प्रसन्न दिखे। पूरा सिनेमाघर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। बताते चलें कि सरकार राज ने संपूर्ण भारत में अब तक के सारे रिकार्ड को धवस्त करते हुए रिकार्ड ओपनिंग भोजपुरी बाॅक्स आॅफिस पर दर्ज करायी है। पवन प्रेमियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे अपने चहेते स्टार को किसी अन्य अभिनेता से कभी कमजोर नहीं पड़ने देंगे। फिल्म के निर्माता इंडिया ई कॉमर्स लिमिटेड एवं जसवंत कुमार, अरविन्द दूबे हैं। निर्देशक हैं अरविन्द चैबे हैं।

जोरदार एक्शन के साथ साथ कर्णप्रिय संगीत भी इस फिल्म का सबल पक्ष है। संगीतकार मधुकर आनंद व छोटे बाबा हैं। इस फिल्म को बिहार में रेनू विजय फिल्म्स के प्रशांत निशान्त ने और मुंबई में इंडिया ई कॉमर्स लिमिटेड के प्रदीप भईया ने रिलीज किया है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ मोनालिसा, अक्षरा सिंह, रानी चटर्जी, काजल राघवानी, जय सिंह, जसवंत कुमार, अयाज खान, जस्सी सिंह, बाल गोविन्द बंजारा आदि की मौजूदगी है।

पवन सिंह का न्यूज़ देखने के लिये क्लिक करे

पवन सिंह की भोजपुरी मूवी सरकार राज
पवन सिंह की भोजपुरी मूवी सरकार राज

देखियें:

भोजपुरी के कुछ उपयोगी वीडियो जरूर देखीं

जोगीरा डॉट कॉम पऽ भोजपुरी पाठक सब खातिर उपलब्ध सामग्री

ध्यान दीं: भोजपुरी फिल्म न्यूज़ ( Bhojpuri Film News ), भोजपुरी कथा कहानी, कविता आ साहित्य पढ़े  जोगीरा के फेसबुक पेज के लाइक करीं।

आपन राय जरूर दीं