होली पर रिलीज होगी दिनेशलाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्‍म शेर ए हिंदुस्तान

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

दिनेशलाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की भोजपुरी फिल्‍म शेर ए हिंदुस्तान (Bhojpuri Movie Sher e Hindustan) होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म देश के उन वीरों की कहानी है, जो दिनरात एक कर देश की सीमा की रक्षा करते हैं। इस फिल्‍म में दिनेशलाल यादव निरहुआ कमांडो की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

फिल्‍म पूरी तर‍ह से कमर्सियल है, लेकिन इसमें भारत के वीर सपूतों के शहादत के बाद के हालत को भी दर्शकों के सामने लाने की कोशिश की गई है। यही वजह है कि फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज होते तेजी से वायरल हुआ और अभी तक 4,141,320 मिलियन व्‍यूज फिल्‍म के ट्रेलर को मिल चुका है। म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रेकॉर्ड्स भोजपुरी ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है।

भोजपुरी सिनेमा के ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें

भोजपुरी फिल्‍म शेर ए हिंदुस्तान में निरहुआ के अपोजिट फीमेल लीड में नीता ढुंगाना होंगी। एक लंबे अर्से के बाद कोई ऐसी फिल्‍म आ रही है, जिसमें निरहुआ एक नई एक्‍ट्रेस के साथ नजर आने वाले हैं। ट्रेलर के बाद इनकी केमेस्‍ट्री के चर्चे भी खूब हो रहे हैं।

ये भी पढ़े: खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी अभिनीत भोजपुरी फिल्‍म कुली नं.1 का फर्स्‍ट लुक आउट

फिल्‍म में निरहुआ एक तेज़ तर्रार ब्लैक कमांडो का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी चुस्ती और विशेष युद्ध तकनीकों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की कहानी का प्रजेंटेशन काफी अलग है। यह पहली ऐसी भोजपुरी फिल्म है जिसमें परमाणु बम एवं अणुबम के इफ़ेक्ट को दिखाया गया है।

दिनेशलाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्‍म शेर ए हिंदुस्तान
दिनेशलाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्‍म शेर ए हिंदुस्तान

फिल्‍म ‘शेर ए हिंदुस्तान’ में निरहुआ के अपोजिट विलन का किरदार निभा रहे हैं सुनील थापा। इस फिल्म की कहानी अन्य फिल्मों की कहानी से काफी अलग है।

फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक मनोज नारायण हैं। निरहुआ का दमदार डायलॉग व पॉवरफुल एक्शन काफी आकर्षक है।

फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा, उदय भगत, रामचन्द्र यादव व संजय पुजारी हैं।

भोजपुरी फिल्‍म शेर ए हिंदुस्तान के मुख्य कलाकार

इस फिल्म में निरहुआ के साथ आयुष रिजाल, नीता ढुंगाना, सुनील थापा, शुशील सिंह, संतोष पहलवान और अमृत कुमार लीड रोल में हैं।

ध्यान दीं: भोजपुरी कथा कहानी, कविता आ साहित्य पढ़े खातिर जोगीरा के फेसबुक पेज के लाइक करीं

भोजपुरी के कुछ उपयोगी वीडियो जरूर देखीं

जोगीरा डॉट कॉम पऽ भोजपुरी पाठक सब खातिर उपलब्ध सामग्री

ध्यान दीं: भोजपुरी फिल्म न्यूज़ ( Bhojpuri Film News ), भोजपुरी कथा कहानी, कविता आ साहित्य पढ़े  जोगीरा के फेसबुक पेज के लाइक करीं।

आपन राय जरूर दीं