भोजपुरी और उसका साहित्य

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी और उसका साहित्य नामक पुस्तक को आज पाठकों के सामने प्रस्तुत करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है। प्रस्तुत पुस्तक में भोजपुरी भाषा और साहित्य का सक्षिप्त विवरण देने का प्रयास किया गया है। इसमें लोक-साहित्य की मीमांसा के अतिरिक्त भोजपुरी लोक-सगीत, लोक-कला तथा लोक-नृत्य और लोक-नाट्य की चर्चा भी की गई है। इस प्रकार इस पुस्तक को सर्वाङ्गीण बनाने में कोई प्रयत्न उठा नहीं रखा गया है। जहाँ तक मुझे ज्ञात है भोजपुरी भाषा और साहित्य के इतिहास को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत करने का यह सर्वप्रथम प्रयास है । इन पृष्ठों में जो सामग्री दी गई है वह सर्वथा मौलिक है। मुझे इस प्रयत्न में कहाँ तक सफलता प्राप्त हुई है इसका निर्णय तो अधिकारी विद्वान् ही कर सकते है। मै तो कालिदास के शब्दों में यही कहना चाहता हूँ कि

“आपरितोषात् विदुपां न साधु मन्ये प्रयोग विज्ञानम् ।”

भोजपुरी और उसका साहित्य
भोजपुरी और उसका साहित्य

मुझे इस पुस्तक के लिखने में पितृ-कल्प ज्येष्ठ भ्राता पं० बलदेव उपाध्याय एम० ए०, साहित्याचार्य रीडर, संस्कृत-विभाग हिन्दू विश्वविद्यालय, काशी से प्रेरणा तथा प्रोत्साहन मिला है । आदरणीय अग्रज डॉ० वासुदेव उपाध्याय एम० ए०, डि० लिट्. लेक्चरर, प्राचीन भारतीय इतिहास तथा संस्कृत-विभाग, पटना विश्वविद्यालय, पटना ने भी इस सम्बन्ध में अनेक बहुमूल्य सुझाव मेरे सामने उपस्थित किये हैं। अत उपर्युक्त कृपा के लिए मै दोनों भाइयों का हृदय से अभिनन्दन करता हूँ। मेरे प्यारे चिरंजीव हरिशंकर उपाध्याय बी० ए०, साहित्यरत्न ने इस पुस्तक की पाण्डुलिपि तैयार करने में मेरी बड़ी सहायता की है। अतः वे मेरे आशीर्वाद के भाजन हैं।

यदि इस पुस्तक से भोजपुरी-साहित्य का थोड़ा भी प्रचार हो सका तो मैं अपने परिश्रम को सफल समझूंगा।

– कृष्णदेव उपाध्याय

कृष्णदेव उपाध्याय जी के लिखल भोजपुरी और उसका साहित्य किताब डाउनलोड करे के खातिर क्लिक करीं

अउरी भोजपुरी किताब पढ़ें खातिर क्लिक करीं

रउवा खातिर  
भोजपुरी मुहावरा आउर कहाउत
देहाती गारी आ ओरहन
भोजपुरी शब्द के उल्टा अर्थ वाला शब्द
जानवर के नाम भोजपुरी में
भोजपुरी में चिरई चुरुंग के नाम

इहो पढ़ीं
भोजपुरी गीतों के प्रकार
भोजपुरी पर्यायवाची शब्द – भाग १
भोजपुरी पहेली | बुझउवल
भोजपुरी मुहावरा और अर्थ
अनेक शब्द खातिर एक शब्द : भाग १
लइकाई के खेल ओका – बोका
भोजपुरी व्याकरण : भाग १
सोहर

ध्यान दीं: भोजपुरी फिल्म न्यूज़ ( Bhojpuri Film News ), भोजपुरी कथा कहानी, कविता आ साहित्य पढ़े  जोगीरा के फेसबुक पेज के लाइक करीं।

आपन राय जरूर दीं