बिहार भोजपुरी अकादमी ने शारदा सिन्हा को अपमानित किया ?

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी की ब्रांड अम्बेसडर मुद्दे पर आज मैंने पद्मश्री लोकगायिका शारदा सिन्हा से बात करने के लिए मैंने 12.15 बजे कॉल किया, आवाज साफ नही आने के कारण कॉल ड्राप हो गया.फिर मैंने 12.17 बजे कॉल किया तो 2 मिनट 20 सेकंड बात हुई. जब मैंने भोजपुरी की ब्रांड अम्बेसडर मुद्दे पर पूछा तो, शारदा सिन्हा ने बताया की भोजपुरी की ब्रांड अम्बेसडर मालनी बनी है अच्छी बात है !, बिहार भोजपुरी अकादमी द्वारा हालिया आयोजित अंतरराष्टीय भोजपुरी महोत्सव-2013 कार्यक्रम का इनविटेशन कार्ड तक हमें नही दिया गया ना ही भोजपुरी अकादमी द्वरा कभी किसी मुद्दे पर बात किया गया, ना ही हमे कभी बुलाया गया. मै सुनी थी की अकादमी सिर्फ सलील गायकों को ही सम्मान देगा ! तब कैसे गायक मनोज तिवारी व भारत शर्मा “व्यास” को अकादमी ने सम्मानित किया ? इनके जवानी के दिनों के गाने अकादमी को याद नही है क्या ? वही कृष्ण कुमार वैष्णवी को अकादमी के अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर एस.एम.एस किये की हमनी के कवनो अइसन महिला आइकॉन के चुने के रहे जे सक्रिय रूप से भोजपुरी मुल्य के प्रचार करे.शारदा जी के सहयोग कबो ना मिलल.मनोज अउरी भारत के अकादमी पुरस्कार दिहल गइल ह.मुझए तो समझ मै नही आ रहा है इन पुरस्कारों से ब्रांड अम्बेसडर से क्या संबंध है ?

लेख: मधुप श्रीवास्तव

आपन राय जरूर दीं