भोजपुरी फ़िल्म बिटिया सदा सुहागन रहऽ का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

मुनुजी फिल्म के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म बिटिया सदा सुहागन रहऽ का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों मुम्बई के पीएनपी स्टूडियों में चल रहा है। इस फिल्म के निर्माता सुरेश कुमार तथा निर्देशक संजय कुमार सिंहा हैं। फिल्म के लेखक जीतेन्द्र सुमन कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना व धीरज सोनी, एडीटर गोक्दि दूबे तथा कैमरामैन सानू सिन्हा हैं। इस फिल्म में रानी चटर्जी शीर्षक भूमिका में नजर आयेंगी। फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकरों में नवोदित अभिनेता अजितेश, सुबोध सेठ, नीलिमा सिंह, मनीष चतुर्वेदी, नीरज बादशाह, सुमन कुमार, पूनम सिंह, बृजेश कुमार, रवि मिश्रा, शशिकांत, शंकर भट्ट, धामा वर्मा, पूनम तिवारी, मीना देवी, अशोक कुमार गुप्ता, आफरीन आइटम गल्र्स कविता सिंह एवं सीमा सिंह हैं।

इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिये आचार्य सुदर्शन जी महाराज पहली बार रूपहले पर्दे पर दिखाई देंगे। यह एक नारी प्रधान फिल्म है। नारी को सदियों से शक्ति का स्रोज और संस्कार की गंगा कहा जाता है। नारी चाहे तो घर को स्वर्ग बना दे और चाहे तो नरक। हमारी इस फिल्म की नायिका
दो कुलों की परंपरा को निभाते हुए अपने कंधे पर एक ओर पुत्री धर्म और दूसरी ओर पत्नी धर्म की बहंगी उठाए जीवन के ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर माता दुर्गा का आंचल थामे चली जा रही है। जितनी प्यारी वह अपने मायके में है उतनी ही प्यारी अपने ससुराल में भी है। लेकिन अचानक उसकी जिन्दगी में एक तूफान आता है, लेकिन माता के चमत्कार से सब कुछ ठीक हो जाता है। इस तरह से इस फिल्म में धर्म और कर्म के महत्व को भी बताया गया है।

आपन राय जरूर दीं