भोजपुरी फिल्म चना जोर गरम 23 मार्च से सिनेमाघरों में

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

राजस्थानी क्वीन नेहाश्री की होम प्रोडक्शन नेहाश्री इन्टरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म चना जोर गरम का रिलीज डेट 23 मार्च को फाईनल कर दिया गया है। अब भोजपुरी दर्शको का इतंजार की घड़ी समाप्त हो गई है। निर्माता नेहाश्री और संगीत व निर्देशक रितेश ठाकुर के निर्देशन में बनी फिल्म के मुख्य भूमिका में गायक व नायक प्रमोद प्रेमी, आदित्य ओझा, नेहाश्री, पूनम दूबे, आर. के गोस्वामी है। फ़िल्म पूरी तरह से गीत व संगीत से भड़ी परी है।

जिसके कंटेंट नाग नागिन के कहानी से जुड़ी हुई है। जिसमे नागिन पहली बार चना जोर गरम बेचती नज़र आयेंगी। ऐसा मना जा रहा है कि यह दृश्य एक अद्धभुत दृश्य होगी।बताते चले कि रितेश ठाकुर इस फ़िल्म से पहली बार निर्देशन की शुरुवात कर रहे है। हालांकि इस फ़िल्म से पहले वो कई हिट फिल्मों का भी निर्माण कर चुके जिसमें “तू ही मोर बलमा, चंदा, बिन बाजवा सपेरा, बलमा बिहार वाला, ऐ बलमा बिहार वाला 2, ट्रक ड्राइवर 2 जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके है। अब ये देखना है कि उनके निर्देशन को दर्शक कितना पसंद करते है। गौरतलब की बात यह कि फ़िल्म इनदिनों सोशल मीडिया में खूब गर्म है। गीत संगीत के सजी फ़िल्म को बिहार में भव्य तरीके से रिलीज किया जा रहा है जिसके डिस्ट्रीब्यूटर संजीव सिंह है।

आपन राय जरूर दीं