डांसिंग स्टार सीमा सिंह को मिला सम्मान

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

मुंबई के कांदिवली, लोखंडवाला के अंबेडकर मैदान मे अभियान संस्था द्वारा आयोजित कजरी महोत्सव मे डांसिंग स्टार सीमा सिंह को भोजपुरी सिनेमा मे दिये गये योगदान के लिए सम्मान दिया गया। मंच पर अपनी खुशी जाहिर करते हुये सीमा सिंह ने अभियान संस्था के संस्थापक अमरजीत मिश्रा, कुलदीप श्रीवास्तव और उनके सहयोगियों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया और मुंबई मे कजरी महोत्सव का आयोजन कर उत्तर भारतियों के जन्मभूमि की लोकसंस्कृति का जतन करने के लिए अमरजीत मिश्रा की भूरि भूरि प्रशंसा कीं। इस मौके पर सीमा सिंह ने भोजपुरी लोकगीतों व कजरी की धुन पर भोजपुरिया अंदाज़ में मन मोहक नृत्य करके माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। आये हुए विशिष्ठ अतिथि गण एवं दर्शक समूह इनकी अदा पर मंत्र मुग्ध हो गए। भोजपुरी गायिका मधु पांडेय व गायक सुरेश शुक्ल ने कजरी गीत के अलावा मराठी में गीत प्रस्तुत कर सन्देश दिया कि अपनी कर्मभूमि को नमन करने का इससे बेहतर कोई और तरीका नहीं हो सकता। भोजपुरी लोकगीत गायक इंद्रजीत यादव ने बेटी और दहेज पर एक मार्मिक गीत सुनाकर लोगों की आँख नम कर दी।

गौरतलब है कि हाल ही में बिहार और मुंबई में सफल प्रदर्शित निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा. लि. की भोजपुरी फिल्म राम लखन में सीमा सिंह के हास्य अभिनय व मनमोहक नृत्य दर्शकों को खूब लुभाया। इनके चाहने वाले सिनेप्रेमी सिनेमा हाल में इनकी अदाकारी पर तालियाँ व सीटियाँ बजाकर खूब आनन्दित हुए। निर्माता प्रवेश लाल यादव द्वारा निर्मित एवं सतीश जैन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मुख्य भूमिका में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, प्रवेशलाल यादव, आम्रपाली दूबे, शुभी शर्मा, मनोज टाईगर, संजय महानन्द तथा संजय पाण्डेय आदि हैं।

आपन राय जरूर दीं