डांसिंग स्टार सीमा सिंह अब गुजराती हो गई

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

डांसिंग स्टार सीमा सिंह अब गुजराती सिनेमा में भी अपने मन मोहक नृत्य कला व अदाकारी से सिनेप्रेमियों को मंत्रमुग्ध करने वाली हैं। विगत नौ वर्षों से भोजपुरी सिने जगत में अपनी अदा का जलवा बिखेर रही सीमा सिंह हिन्दी, मराठी, बंगाली, राजस्थानी दक्षिण भारतीय फिल्मों में आईटम सॉन्ग पर परफार्म कर अपनी अलग पहचान बनायीं हैं। अब ये गुजराती फिल्म जगत में भी अपने मन मोहिनी अदा से धूम मचाने वाली हैं। जी हाँ, अभी हाल ही में सीमा सिंह ने मुरुदंग फिल्म्स प्रस्तुत गुजराती फिल्म श्रद्धा वी/एस साईंस के एक विशेष गीत की शूटिंग की हैं। इस गाने के शूटिंग बहुत ही खूबसूरती और तकनिकी से किया गया है। गीत को दर्शनीय व आकर्षक बनाने के लिए एक ही गीत में चार ड्रेस चेंज किया गया है। यह गीत फिल्म का मुख्य आकर्षक होगा। इस फिल्म के निर्माता योगेश व्यास हैं। लेखक व निर्देशक अविनाश खत्री हैं। फिल्म में नायक आकाश सिप्पी तथा नायिका श्रिया तिवारी हैं।
गौरतलब है कि सीमा सिंह ने विगत नौ वर्षों से फिल्म जगत में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर कर सभी की चहेती बनी हुई हैं। इन्हें पिछले नौ सालों में नौ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कई वर्षों से इनको भोजपुरी की बेस्ट आईटम गर्ल का अवार्ड दिया जा चुका है और साथ ही डांसिंग स्टार के ख़िताब से नवाजा गया है।

विदित हो कि डांसिंग स्टार सीमा सिंह ने पहला सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगना (आईटम डांसर) का अवार्ड 2008 में अपने नाम किया था, तब से अब तक इन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक 500 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय व नृत्य कर चुकी सीमा सिंह जहां एक कुशल नृत्यांगना हैं वहीँ बेहतरीन अदाकारा भी हैं। इन्होंने एक म्यूजिक कंपनी के लिए 1000 गीतों पर परफार्म की हैं, जो इनका एक अलग रिकॉर्ड बनाया है। ये कई सुपर हिट भोजपुरी फिल्मों में आकर्षक अभिनय एवं मोहक नृत्य से दर्शकों दिल में अलग मुकाम हासिल कर चुकी हैं। इतना ही नहीं 2011 रियलिटी शो नाच नचाईया धूम मचईया में सभी टॉप की अभिनेत्रियों को पछाड़ कर सर्वश्रेष्ठ विजेता बनी थीं। सीमा सिंह अपने चाहने वाले सिनेप्रेमियों के मनोरंजन के लिए ये सिनेमा के रुपहले परदे के अलावा टीवी शो के साथ साथ देश – विदेश में स्टेज शो में भी व्यस्त रहती हैं।

आपन राय जरूर दीं