दिलदार सांवरिया यश बने गायक

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

बहुचर्चित फिल्म दिलदार सांवरिया से भोजपुरी फिल्म जगत में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करवाने वाले अभिनेता यश कुमार का गाना भी अब भोजपुरिया दर्शको को सुनने को मिलेगा। यश ने हाल ही में निर्देशक फरोग अहमद सिद्दीकी की फिल्म के लिए गाना गाय है। तन्वी मल्टी मिडिया के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के निर्माता दीपक शाह है। यश ने जिस गाने को अपनी आवाज़ दी है उसे संगीतबद्ध व लिखा है विनय बिहारी ने। यश के अनुसार वो शौकिया गायन करते रहते थे। अपनी दूसरी फिल्म राजा जी आई लव यु की शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक विनय बिहारी ने उनकी आवाज़ सुनी तो तो उन्हें गाना गाने का सुझाव दिया। विनय बिहारी भोजपुरी फिल्म जगत में संगीत के क्षेत्र में एक बड़े नाम है। उन्होंने अपनी अगली फिल्म में यश को मौका दिया। फरोग सिद्दीकी की इस अनाम फिल्म में अंजना सिंह, मोनालिसा, प्रिया शर्मा, अवधेश मिश्रा व संजय पाण्डेय आदि है। बहरहाल अभिनय से गायन के क्षेत्र में कदम रखने वाले यश को भरोसा है की जिस तरह बतौर अभिनेता दर्शको ने उन्हें पसंद किया है उसी तरह उनके द्वारा गाये गाने को भी लोग पसंद करेंगे।

दिलदार सांवरिया यश बने गायक

आपन राय जरूर दीं