दर्शको को भाया – दिलदार सांवरिया

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फिल्मो के हॉट केक के नाम से मशहूर और मात्र दो साल में ही २८ फिल्मो में अभिनय का अनूठा रिकोर्ड बनाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह और नए अभिनेता यश कुमार के अभिनय से सजी फिल्म दिलदार सांवरिया को बिहार के दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं . इसी शुक्रवार रिलीज़ हुई इस फिल्म को अच्छी शुरुवात मिली है . कुछ सिनेमाघरों में तो इस फिल्म की शुरुवाती कलेक्शन कई बड़ी और हिट फिल्मो से भी अधिक है . बिहार में फिल्म के वितरक और भोजपुरी फिल्मो के जाने माने निर्माता आलोक कुमार के अनुसार फिल्म की मेकिंग इस फिल्म को आम भोजपुरी फिल्मो से अलग करती है . उन्होंने आगे कहा की नए अभिनेता यश कुमार को दर्शको ने काफी पसंद किया है . फिल्म के एक्शन दृश्यों में उन्होंने जान दाल दी है, इसी तरह रोमांस और इमोशन में भी उनका जवाब नहीं है . अभिनेत्री अंजना सिंह ने भी पुलिस अधिकारी की भूमिका में काफी अच्छा काम किया है . तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले दीपक शाह निर्मित व विशाल वर्मा निर्देशित उनकी फिल्म दिलदार सावरिया में अंजना की यश के साथ रोमांटिक जोड़ी है . इस फिल्म के लेखक हैं एस . के . चैहान . फिल्म के एक्शन दृश्यों को निर्देशित किया है दक्षिण भारत के प्रसिद्द फाईट मास्टर वेंकट ने , जबकि इसे कैमरे में उतारा है दक्षिण भारत के ही कैमरामेन सी . जगन ने . दिलदार सावरिया के अन्य मुख्य कलाकारों में प्रसिद्द खलनायक संजय पाण्डेय, अलोक यादव, सोम भूषण , मानवेन्द्र त्रिपाठी, जफर खान, नीलिमा सिंह, सोनिया मिश्रा, रितु सिंह, धर्मेन्द्र, उमाकांत , जैकी और संजय वर्मा है . फिल्म के आयटम डांस को शिल्पी शुक्ला और मल्लिका शाह पर फिल्माया गया है.
दर्शको को भाया – दिलदार सांवरिया

पिछला लेख“Prem Deewani”- A Clean Family Entertainment
अगिला लेख“Dildaar Sanwariyaa” is a Superhit with viewers
टीम जोगीरा आपन भोजपुरी पाठक सब के ई वेबसाइट उपहार स्वरुप भेंट कर रहल बा। हमनी के इ कोशिश बा कि आपन पाठक सब के ढेर से ढेर भोजपुरी में सामग्री उपलब्ध करावल जाव। जोगीरा डॉट कॉम भोजपुरी के ऑनलाइन सबसे मजबूत टेहा में से एगो टेहा बा, एह पऽ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टटका ख़बर, भोजपुरी कथा कहानी, भोजपुरी किताब, भोजपुरी साहित्य आ भोजपुरी से जुड़ल समग्री उपलब्ध बा।

आपन राय जरूर दीं