भोजपुरी फिल्म ई कईसन प्रथा डबिंग का काम पूर्ण

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

हाल ही में निर्माता राकेश कुमार वर्मा और दिलीप कुमार वर्मा की भोजपुरी फिल्म “ई कईसन प्रथा” डबिंग का काम पूर्ण किया गया। इस फिल्म का निर्माण वर्मा फिल्म्स इण्टरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। सह-निर्माता हैं राजकुमार अग्रवाल। कार्यकारी निर्माता हैं मानकेश्वर तिवारी ‘मन्नू’ और अजय तिवारी। इस फिल्म के लेखन, निर्देशन और नृत्य निर्देशन की जिम्मेदारी संभाली है निहाल सिंह ने। फिल्म की पटकथा लिखी है केशव राठौर ने। गीतकार हैं आतिश जौनपुरी और रुस्तम घायल। संगीत दिया है एन.के. नंदन ने। फाइट मास्टर दर्शन, कैमरामैन अशोक चक्रवर्ती। कला निर्देशक मनीष गुप्ता। इस फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में विराज भट्ट, रिंकू घोष, बजेश त्रिपाठी, मेहनाज श्राफ, संजय वर्मा तथा मधु मिश्रा।

भोजपुरी फिल्म ई कईसन प्रथा डबिंग का काम पूर्ण हो गया है ये भोजपुरी फिल्म “ई कईसन प्रथा” वाकई हर किसी को ये सोचने को मजबूर कर देगी कि हम हिंदुस्तान के गांव को किस ओर ले जा रहे हैं। वो गांव जहां कभी खुशियां और ग़म मिलकर बांटे जाते थे आज क्यों हम अपने आपसे जुदा हो रहे हैं। भोजपुरी फिल्म ई कईसन प्रथा हिंदुस्तान के गांव में चली आ रही प्रथा व संस्कार का पर्दा फ़ाश करेगी।

आपन राय जरूर दीं