भोजपुरी फिल्म जिनगी एगो जंग का संगीतमय मूहूर्त

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

उपेन्द्र फिल्म्स क्रियेशन्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म जिनगी एगो जंग का भव्य संगीतमय मुहूर्त पिछले दिनों अंधेरी (पश्चिम), मुम्बई में सम्पन्न हुआ। अनिल सिंह ने पवित्र नारियल फोड़ा, राजू सिंह ने क्लैप पूजा किया और संगीतकार अमन श्लोक ने पहला गीत मोहन राठौड़ के स्वर में संगीतबद्ध किया, जिसे शेखर मधुर ने लिखा है।

ये भी पढ़ें: भोजपुरी फ़िल्म डोली सजा के रखना का मुहूर्त दिल्ली में सम्पन्न

इस फिल्म में कुल आठ गाने होंगे। अन्य गीतकार हैं प्यारेलाल यादव, संतोष पुरी, शेखर मधुर और अरविन्द तिवारी। निर्माता उपेन्द्र गिरि के इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं संजय कुमार सिन्हा। फिल्म के कला निर्देशक मुकेश सिन्हा और लेखक हैं जीतेन्द्र सुमन।

मुहूर्त के शुभ अवसर पर अनिल सिंह, राजू सिंह, राज सिंह, संजय जायसवाल, महेश राजा, संतोष पुरी, मनीष चतुर्वेदी, सुबोध सेठ, धीरज चैरसिया, पूनम तिवारी, जीत कुमार, डाॅली, फिल्म वितरक राजेश, नारायण पाठक, विजय, गोविन्द दुबे, शानू सिन्हा, अजय शाह, संजय कुमार, समरजीत आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थिति थे।

फिल्म के नायक हैं राकेश मिश्रा और नायिका हैं गुंजन पंत। अन्य कलाकारों और टेक्नीशियनों का चयन जारी है। फिल्म के निर्देशक संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि यह फिल्म दो सगे भाईयों के ज़िन्दगी के संघर्ष की कहानी है। जिसमें प्यार, रोमांस, एक्शन और इमोशन से भरपूर ड्रामा है। इस फिल्म की शूटिंग मई माह में बिहार और झारखण्ड प्रदेश में की जाएगी।

आपन राय जरूर दीं