खेसारीलाल और मोहिनी घोष अभिनीत भोजपुरी फिल्‍म जिला चंपारण की अच्छी ओपनिंग

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरिया स्‍टार खेसारीलाल और मोहिनी घोष अभिनीत भोजपुरी फिल्‍म जिला चंपारण बिहार, झारखंड और नेपाल में रिलीज हो गई। खबर है कि फिल्‍म के प्रती दर्शकों का अच्छा रूझान मिल रहा हैं।

शो हाउसफुल चल रहे हैं। इसके लेकर फिल्‍म के निर्माता सुरेन्द्र प्रसाद और निर्देशक लाल बाबू पंडित ने भी सभी को धन्‍यवाद दिया और कहा कि फिल्‍म काफी अच्‍छी है, इसलिए उम्‍मीद है कि दशहारा का तोहफा और भी लोगों को पसंद आयेगा।

वहीं, फिल्‍म में लीड रोल कर रहे भोजपुरिया सुपर स्‍टार खेसारीलाल ने कहा कि देवी मां की कृपा से अभी आने वाले दिनों में भी दर्शकों का प्‍यार भोजपुरी फिल्‍म जिला चंपारण को मिलता रहेगा और फिल्‍म इस साल की सबसे बड़ी हिट होगी। बता दें कि प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बनी जिला चंपारण बिहार –झारखंड और नेपाल में इस फिल्‍म को रजत एंटरटेनमेंट फिल्म वितरक कंपनी रिलीज कर रही है।

भोजपुरी फिल्‍म जिला चंपारण के मुख्य कलाकार

सच्‍ची घटना पर आधारित भोजपुरी फिल्म जिला चंपारण में मोहिनी घोष, अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, आनंद मोहन, संजय महानंद, किरण यादव भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

इस फिल्‍म के प्रचारक रंजन सिन्‍हा व संजय भूषण पटियाला हैं। उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म वाकई अच्‍छी बनी है, जिसे दर्शक पसंद भी कर रहे हैं। उन्‍हें फिल्‍म की कहानी से लेकर गाने भी खूब पसंद आ रहे हैं। खास कर खेसारीलाल के फैंस इसे उनकी सबसे खूबसूरत फिल्‍म बता रहे हैं। बता दें कि मुंबई में भोजपुरी फिल्‍म जिला चंपारण 29 सितंबर को रिलीज होगी।

आपन राय जरूर दीं