जानिये दिनेश लाल यादव निरहुआ को कितना होने जा रहा है भोजपुरी फिल्म बार्डर से नुकसान

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म बार्डर काफी प्रचार प्रसार के साथ इस शुक्रवार को बिहार, झारखंड , मुंबई और उत्तर प्रदेश में रिलीज हुयी है।

इस फिल्म के लिये निरहुआ ने काफी प्रचार प्रसार किया था। गांव गांव मेंजाकर क्रिकेट खेला। पूरा कूनबा लेकर लंबे समय तक बिहार में डटे रहे मगर फिर भी उनकी यह फिल्म अपनी लागत निकालती नहीं दिख रही है।

इस फिल्म को बिहार में बायर नहीं मिले तो खुद निरहुआ ने इस फिल्म को रिलीज किया और निरहुआ इंटरटेनमेंट का बिहार और झारखंड में डिस्ट्ीव्युशन आफिस तक खोल दिया। ईद पर बार्डर को बंपर बिजनेश मिला। मगर फिर भी यह फिल्म अपनी लागत निकालती नहीं दिख रही है।

ट्रेड के जानकारों की मानें तो लगभग ढाई करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म बार्डर बिहार में। 60 से ७५ लाख रुपये बिजनेश कर सकती है । निरहुआ की फिल्में औषतन बिहार और झारखंड में ४० से ४५ लाख का बिजनेश करती हैं मगर बार्डर को ईद का लाभ मिला और इसका कलेक्शन बढ़ा है। अगले सप्ताह कोई बड़ी भोजपुरी फिल्म रिलीज नहींहै इसलिये बार्डर को इसका भी लाभ मिलेगा तथा यह फिल्म बिहार और झारखंड में 60 से ७५ लाख का बिजनेश कर सकती है। इसी तरह यूपी में बार्डर का २५ लाख का बिजनेश होसकता है।

मुंबई में भी इस फिल्म को ३० से ३५ लाख रुपये का बिजनेश होने की उम्मीद ट्रेड के जानकार मानते हैं। पंजाब, नेपाल और बंगाल का १५ लाख रुपये का बिजनेश का अनुमान है। यानि कुल मिलाकर निरहुआ की फिल्म बार्डर का थियेटर से बिजनेश होगा एक करोड़ चालिसलाख रुपये या एक करोड़ तीस लाख रुपये के आसपास ।

निरहुआ अपनी फिल्मों का आडियो विडियो नहीं बेचते हैं और इनका खुद का यू ट्यूब चैनल है। ऐसे में इस डील को लेकर कुछ नहीं कहा जासकता है। अगर निरहुआ की फिल्मों का औषत आडियो विडियो सेटेलाईट का रेट मार्केट का माना जाए तो वह होता है चालिस लाख रुपये यानि कुल मिलाकर देखा जाये तो बार्डर एक करोड़ अस्सीलाख से उपर की कमाई नहीं कर पायेगी और ऐसे में निरहुआ का बार्डर से पचास से सत्तर लाख रुपये टूटना तय माना जारहा है। ट्रेड के जानकार कहते हैं इस फिल्म का पैसा टूटने से निरहुआ सहित दुसरे सुपरस्टारों को भी प्रोड्युसरों और डिस्ट्रीव्युटरों तथा एक्जीविटरों का दर्द पता चलेगा।

शशिकांत सिंह जी के फेसबुक वॉल से
ध्यान दीं: भोजपुरी सिनेमा के टटका खबर खातिर जोगीरा के फेसबुक पेज के लाइक करीं।

आपन राय जरूर दीं